फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fraud of 21 lakh in the name of getting admitted in the army

सेना में भर्ती करवाने के नाम पर ठगे 21 लाख रुपये

Tue, 06 Apr 2021 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 21 lakh in the name of getting admitted in the army
सेना में भर्ती करवाने के नाम पर तीन युवकों के परिजनों से 21 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। बाढड़ा थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि आरोपी ने दो बार में उनसे रुपये लिए और उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमाए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बड़राई निवासी उमेश ने बताया कि उससे, उसके साले गांव चिड़िया निवासी रविंद्र और दोस्त ढाणी भालोठिया निवासी मुनेश से कादमा निवासी दिनेश ने संपर्क किया था। उसने उन्हें बताया कि वह आर्मी ऑर्डिनेंस फैक्टरी मुरादनगर (गाजियाबाद) में भर्ती है और वहां उसकी काफी जान पहचान है। वह यहां युवाओं को भर्ती भी करवा सकता है। उमेश ने बताया कि इसकेे लिए प्रति युवा सात लाख रुपये में बात तय हुई। उमेश ने बताया कि छह अक्तूबर 2020 को दिनेश उनके घर दस्तावेज और रुपये लेने आया। वहां उमेश ने अपने साले रविंद्र और दोस्त मुनेश को भी बुला लिया। मुनेश के साथ उसका बड़ा भाई दिनेश भी वहां आ गया। वहां मौजिज ग्रामीणों की मौजूदगी में उमेश, रविंद्र और मुनेश ने कादमा निवासी दिनेश को तीन-तीन लाख और कुल नौ लाख रुपये व दस्तावेज दे दिए। उस दौरान कादमा निवासी दिनेश ने कहा कि एक युवा को भर्ती करवाने के सात लाख रुपये लगेंगे और ज्वाइनिंग लेटर देने पर बाकी चार चार लाख रुपये वह ले जाएगा। इसके बाद दिनेश का उनके पास फोन आया और बाकी रुपयों का इंतजाम करने की बात कही। उमेश ने बताया कि दिनेश 23 नवंबर 2020 को उनके घर रुपये लेने और ज्वाइनिंग लेटर देने आया। इसके चलते उसने अपने साले रविंद्र और दोस्त मुनेश को भी बड़राई स्थित अपने घर बुला लिया। वहां आकर दिनेश उन्हें ज्वाइनिंग लेटर दे गया और 12 लाख रुपये नकद ले गया। शिकायतकर्ता उमेश ने बताया कि कादमा निवासी दिनेश ने उन्हें जो ज्वाइनिंग लेटर दिए थे, उनमें एक से दस दिसंबर के बीच ज्वाइनिंग करने की बात थी। आठ दिसंबर को वे ज्वाइनिंग लेटर लेकर आर्मी आर्डिनेंस फैक्टरी मुरादनगर पहुंचे। वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड को जब उन्होंने ज्वाइनिंग लेटर दिखाया तो उसने लेटर फर्जी होने की बात कही।
विज्ञापन

12 दिसंबर को रुपये लौटने की कही बात, फिर मुकरा
शिकायतकर्ता उमेश ने बताया कि फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देने की बात सामने आने पर जब उन्होंने दिनेश से बातचीत की तो उसने आगे इस संबंध में बातचीत कर जवाब देने की बात कही। इसके बाद 12 दिसंबर को उमेश दिनेश के घर गया और उसने रुपये लौटाने व किसी के सामने इसका जिक्र न करने की बात कही। शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनेश ने उन्हें 15 दिसंबर को रुपये लेने के लिए बुलाया था और जब वे वहां पहुंचे तो वह मुकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में भर्ती करवाने के नाम पर ठगी का छह दिन में दूसरा मामला आया सामने
सेना भर्ती के नाम पर ठगी का पिछले छह दिनों में दूसरा मामला सामने आया है। गत 30 मार्च को भी सदर थाना पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। उन पर 15 लाख रुपये ठगने का आरोप था। उस मामले में भी आरोपियों ने 2019 में फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया था। अब यह दूसरा मामला सामने आया है और दोनों मामलों में 36 लाख की ठगी की गई है।

बड़राई निवासी उमेश की शिकायत पर इस संबंध में कादमा निवासी दिनेश के खिलाफ धारा 406, 420, 467, 468 व 471 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच हमने शुरू कर दी है।
- वीर सिंह, बाढड़ा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed