{"_id":"60f32e658ebc3e7372166d9c","slug":"four-projects-worth-251-crores-will-give-wings-to-the-development-of-the-district-charkhidadri-news-hsr606373496","type":"story","status":"publish","title_hn":"251 करोड़ की चार परियोजनाएं चरखी दादरी जिले के विकास को लगाएंगी पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
251 करोड़ की चार परियोजनाएं चरखी दादरी जिले के विकास को लगाएंगी पंख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पांच सालों में जिला तकनीकी रूप से तो समृद्ध हुआ है, लेकिन विकास की रफ्तार अभी धीमी है। 2021-22 में कई विकासपरक प्रोजेक्ट परवान चढ़ने की उम्मीद है। कुछ प्रोजेक्ट पर तो काम शुरू हो चुका है। 251 करोड़ की चार परियोजनाएं जिले के विकास को नए पंख लगाएगी। पिछले तीन साल की समयावधि में जिले ने सरल केंद्र सेवाओं के मामले में लगातार पहला पायदान हासिल किया। भ्रष्टाचार मुक्त शासन के तहत रेंडमाइजेशन के आधार पर कर्मचारियों के ऑनलाइन तबादले करने वाला चरखी दादरी प्रदेश का पहला जिला है। मौजूदा और अगले साल परवान चढ़ने वाले विकासपरक प्रोजेक्टों पर अमर उजाला की विशेष रिपोर्ट...
1 - परियोजना नंबर- एक - 170 करोड़ होंगे लघु सचिवालय निर्माण में खर्च
जिले के मौजूदा लघु सचिवालय का दायरा कम है और जिला स्तरीय लघु सचिवालय बनना प्रस्तावित है। इसके लिए राजस्व विभाग जमीन के बदले 100 करोड़ रुपये हुडा को ट्रांसफर कर चुका है। अब पोजिशन लेने के लिए कुछ राशि और जमा करवानी है। पांच दिन पहले ही प्रदेश सरकार ने पांच मंजिला लघु सचिवालय निर्माण के लिए 62 करोड़ 71 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। नया लघु सचिवालय निर्माण की कवायद शुरू करने के लिए अब टेंडर प्रक्रिया बाकी है।
2- परियोजना नंबर-दो - 28 करोड़ से बनेगा खेल स्टेडियम, दस फीसदी काम पूरा
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर समसपुर के समीप जिला स्तरीय खेल स्टेडियम निर्माणाधीन है। इसके निर्माण पर करीब 28 करोड़ रुपये लागत आएगी। दस प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 2022 के मध्य तक स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के लिए 16 गेम कोट की व्यवस्था की जाएगी। जिले में खेल सुविधाओं के अभाव के बावजूद प्रतिभाओं ने अपनी छाप विभिन्न खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक छोड़ी है। जिले में 60 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
3- परियोजना नंबर- तीन: 400 साल पुराने श्यामसर तालाब को मिलेगा पर्यटनस्थल का लुक
शहर के 400 साल पुराने ऐतिहासिक श्यामसर तालाब को पर्यटन स्थल में तब्दील करने की योजना नप ने तैयार की हुई है। तालाब की कायाकल्प पर 27 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार ने तीन चरणों में तालाब का जीर्णोद्घार करवाने की योजना तैयार करवाई है। पहले चरण के लिए आठ करोड़ से अधिक की ग्रांट स्वीकृत हो चुकी है और हेड ऑफिस से तकनीकी स्वीकृति मिलते ही आने वाले कुछ समय में नगर परिषद अधिकारी टेंडर आमंत्रित कर निर्माण शुरू करवा देंगे।
4- परियोजना नंबर- चार: दो दशक बाद परवान चढ़ेगी रोहतक फाटक आरओबी की मांग
शहर में रेलवे ओवरब्रिज है, जबकि तीसरे रोहतक फाटक पर आरओबी निर्माण की मांग करीब दो दशक पुरानी है। सरकार ने इस फाटक पर आरओबी निर्माण के लिए 25 करोड़ की ग्रांट स्वीकृत की हुई है। करीब एक हजार मीटर लंबे आरओबी के निर्माण से प्रतिदिन बीस हजार वाहन चालकों को राहत मिलेगी। 24 घंटे के अंदर यह फाटक 20 बार बंद होता है।
-------
वर्जन::
जिला के विकास को गति देने के लिए प्रशासन प्रयासरत है। जल्द से जल्द विकासपरक प्रोजेक्टों को सिरे चढ़वा दिया जाएगा। सरकार ने लघु सचिवालय निर्माण के लिए रफ बजट राशि स्वीकृत कर दी है। जल्द ही इन प्रोजेक्टों के टेंडर आमंत्रित कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
अमरजीत सिंह मान, डीसी
----------------------
वर्जन::
प्रदेश सरकार जिले के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। जिले को सरकार ने कई सौगातें दी हैं। जिले के लिए आने वाले समय में और भी विकासपरक योजनाएं तैयार करवाईं जाएंगी। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य और खेल क्षेत्र की सुविधाओं का दायरा भी जल्द बढ़वाया जाएगा।
नैना चौटाला, विधायक, बाढड़ा