फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Four police teams are investigating both the cases of threatening the liquor contractor

Charkhi Dadri News: शराब ठेकेदार को धमकी देने के दोनों मामलों की जांच में जुटीं चार पुलिस टीमें

Fri, 30 May 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 30 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four police teams are investigating both the cases of threatening the liquor contractor
बौंदकलां। रणकौली निवासी शराब ठेकेदार एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज गुर्जर को धमकी मिलने पर बौंदकलां थाना पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। एक एफआईआर हमला करने पर और दूसरी गोल्डी बराड़ की धमकी भरी ऑडियो मैसेज भेजने पर दर्ज की गई है। एसपी के निर्देशानुसार चार पुलिस टीमें दोनों मामलों की जांच में जुटी हैं। ठेकेदार के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि रणकौली निवासी पंकज गुर्जर शराब ठेकेदार हैं। उनसे पहले उनके पिता भी शराब ठेकेदारी करते थे। इस बार भी पंकज गुर्जर ने शराब ठेकों की टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया। इससे खफा पिकअप सवार बदमाशों ने 26 मई को भिवानी से लौटते समय पंकज गुर्जर की गाड़ी को रुकवा लिया था। इस मामले में उन्होंने पवन बौंदिया व अन्य के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

वहीं, 28 मई की शाम पंकज गुर्जर को धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजा गया। मैसेज विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ की तरफ से भेजा गया और इसमें शराब ठेकों की टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई। वहीं, 29 मई को पंकज गुर्जर के पिता बलजीत गुर्जर के पास फोन कर धमकी दी। इसमें पहली एफआईआर में उसका नाम दर्ज कराने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई। इसकी शिकायत भी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दोनों मामलों में जांच जारी : एसएचओ
बौंदकलां थाना प्रभारी एसआई सतबीर सिंह ने बताया कि पंकज गुर्जर प्रकरण में दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। दोनों मामलों में जांच की जा रही है। पहले मामले में पांच युवकों को जांच में शामिल किया गया है। जल्द ही पुलिस मामले का पटाक्षेप कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed