फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Four new doctors appointed in Jhojhu Kalan CHC, 24 hour emergency service started

Charkhi Dadri News: झोझूकलां सीएचसी में चार नए चिकित्सक नियुक्त, 24 घंटे आपातकालीन सेवा शुरू

Thu, 24 Apr 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 24 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Four new doctors appointed in Jhojhu Kalan CHC, 24 hour emergency service started
मरीजों की जांच करते हुए नए चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ। 
चरखी दादरी/झोझूकलां। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सीएचसी में 24 घंटे की आपातकालीन सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए विभाग की ओर से यहां आपातकालीन कक्ष भी तैयार किया गया है। अब मरीजों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए दादरी नागरिक अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और अपने क्षेत्र में ही उन्हें इन सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि झोझूकलां सीएचसी में आपातकालीन सुविधा केवल ओपीडी समय में ही प्रदान की जाती थी और लोगों की ओर से लंबे से आपातकालीन सुविधा 24 घंटे करने की मांग उठाई जा रही थी। अगर रात को किसी मरीज की हालत खराब होती या घायल होकर आते तो केवल प्राथमिक उपचार दिया जाता था।
विज्ञापन

आपातकालीन वार्ड न होने के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती थी और उपचार के लिए दादरी तक आना पड़ता था। अब आपातकालीन सेवा शुरू होने पर इमरजेंसी के समय लोग अपना उपचार करवा सकेंगे। इसके लिए अब सीएचसी में वार्ड बनाया जाएगा और फिलहाल यह सुविधा सामान्य स्थान पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार तक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी दौरा करेंगे और वार्ड के लिए जगह का चुनाव करेंगे। इसके बाद विभाग की ओर से आपातकालीन वार्ड इसमें लोगों को भर्ती किया जाएगा और हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान कर मरीजों को उपचार कर राहत दी जाएगी।

चार एमओ की नियुक्ति से चिकित्सा सुविधा में होगा इजाफा
सीएचसी में विभाग की ओर से सीएचसी में चार चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें से एक एमओ सौरभ कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है जबकि तीन एमओ सोमवार तक अपना पदभार ग्रहण करेंगे। उनके आने से सीएचसी में जांच सुविधाएं मजबूत होंगी और केंद्र में अन्य कार्य भी उचित प्रकार से हो पाएंगे।

आपातकालीन वार्ड में लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
आपातकालीन वार्ड में ऑक्सीजन सिलिंडर, बेड व अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें आपात डिलीवरी, सड़क हादसे, करंट, मारपीट आदि में घायल हुए लोगों को तुरंत उपचार दिया जाएगा। इससे मरीजों को राहत मिलेगी और गंभीर स्थिति होने पर ही उन्हें दादरी नागरिक अस्पताल में रेफर किया जाएगा।



सीएचसी में 24 घंटे की आपातकालीन सुविधा शुरू की गई हैं और क्षेत्र के लोगों को आपात स्थिति में नागरिक अस्पताल की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही चार नए चिकित्सा अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।
- डॉ. टीकाराम, एसएमओ, झोझूकलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed