फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Four members of a family standing on the roadside hit by truck, woman killed

चरखी दादरी: सड़क किनारे खड़े एक परिवार के 4 लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, पति, बेटा व भतीजा घायल

Wed, 27 Jul 2022 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2022 02:35 AM IST
सार

इमलोटा बस अड्डे पर मंगलवार दोपहर हादसा हुआ। परिवार जलाभिषेक के बाद गांव से दादरी आने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने नेशन हाईवे 334 बी पर जाम लगाया।

विज्ञापन
Four members of a family standing on the roadside hit by truck, woman killed
फोटो 39 हादसे के बाद रोड पर उतरे ग्रामीण और जाम में फंसे वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के चरखी दादरी में इमलोटा मंदिर में जलाभिषेक के बाद वापस दादरी आने के लिए अड्डे पर बस का इंतजार कर रहे एक परिवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में इमलोटा निवासी एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति, बेटा और भतीजा घायल हो गया।

विज्ञापन


तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने मृतका पूजा (32) का शव सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। बुधवार सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इमलोटा निवासी सोमबीर (34) गांव के युवाओं के साथ डाक कांवड़ लाया था। मंगलवार सुबह गांव के मंदिर में उसने पत्नी पूजा और बेटे प्रतीक (10) के साथ जलाभिषेक किया और इसके बाद दादरी आने के लिए गांव के अड्डे पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान उसका भतीजा राकेश भी वहां आ गया। सोमबीर और पूजा बस का इंतजार करते हुए राकेश से बात करने लगे और उसी दौरान दादरी की तरफ से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन चारों को टक्कर मार दी।


हादसे में पूजा की मौके पर मौत हो गई जबकि सोमबीर, राकेश और प्रतीक घायल हो गए। घटना से क्षुब्ध मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे तक दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 334-बी को जाम रखा और एसएचओ के आश्वासन के बाद उन्होंने जाम खोला। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतका का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed