फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Four cheaters caught in physics and economics exam, two teachers relieved

Charkhi Dadri News: फिजिक्स और अर्थशास्त्र की परीक्षा में दबोचे चार नकलची, दो शिक्षक रिलीव

Sat, 11 Mar 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 11 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four cheaters caught in physics and economics exam, two teachers relieved
राजकीय कन्या स्कूल परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी।
चरखी दादरी। शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के फिजिक्स व अर्थशास्त्र के पेपर में चार नकलची पकड़े गए। इन छात्रों के यूएमसी बनाए गए हैं। शुक्रवार को जिले में 31 केंद्रों में परीक्षा करवाई गई। इस दौरान नौ उड़नदस्तों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। दो शिक्षकों को ड्यूटी में कोताही बरतने पर रिलीव किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड की प्रश्न पत्र फ्लाइंग इंचार्ज विद्या सागर गेरा ने बताया कि शुक्रवार को चार छात्रों के यूएमसी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि एसडीएम की फ्लाइंग ने एक यूएमसी राजकीय स्कूल मिसरी के परीक्षा केंद्र में बनाया है। इसी प्रकार बोर्ड की प्रश्नपत्र फ्लाइंग ने दो यूएमसी समसपुर परीक्षा केंद्र में और एक यूएमसी पैतावास कलां परीक्षा केंद्र में बनाई। इस दौरान गांव छपार व समसपुर परीक्षा केंद्रों से एक-एक टीचर को ड्यूटी में कोताही बरतने पर रिलीव किया गया है। प्रश्नपत्र फ्लाइंग में नरेश कुमार व रविंद्र सिंह तंवर भी शामिल रहे।
विज्ञापन

इंचार्ज विद्या सागर गेरा नेे बताया कि परीक्षा 31 केंद्रों में संपन्न करवाई गई। इस दौरान डीसी, एसडीएम, डीईओ व शिक्षा बोर्ड सहित नौ फ्लाइंग ने तीन घंटे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। गांवों में बने परीक्षा केंद्रों में लोगों का केंद्रों के बाहर जमावड़ा बना रहता है जिससे परीक्षा की पवित्रता भंग हो रही है। इंचार्ज विद्या सागर गेरा ने गांव के लोगों से नकलरहित परीक्षा संचालन में बोर्ड प्रशासन का सहयोग करने की अपील है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत व मौजिज लोगों को आगे आकर नकलरहित परीक्षा करवाने में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed