फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Former minister wrote a letter to the Chief Minister on the plight of the state college

राजकीय कॉलेज की दुर्दशा पर पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Former minister wrote a letter to the Chief Minister on the plight of the state college
चरखी दादरी। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने सीएम को पत्र लिखकर राजकीय कॉलेज में सभी आवश्यक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने पत्र में कहा कि राजकीय कॉलेज किसान मॉडल स्कूल की बिल्डिंग में चल रहा है। कॉलेज में स्टाफ के नाम पर दो डेपुटेशन टीचिंग स्टाफ और एक लाइब्रेरियन तैनात है। कॉलेज में परीक्षा देने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। कॉलेज में 16 प्राध्यापक डेपुटेशन पर तैनात थे लेकिन धीरे धीरे यहां से तबादला करवा गए। पूर्व मंत्री ने कहा कि सांसद धर्मवीर सिंह व दादरी के विधायक सोमवीर सांगवान को भी इस बारे में सब पता है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि बिल्डिंग भी कंडम हो चुकी है विद्यार्थियों को जान का खतरा बना हुआ है। बाथरूम के दरवाजे टूटे हुए हैं। लड़कियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले सेमेस्टर में स्टाफ न होने की वजह से क्लास नहीं लग पाई। दादरी के गवर्नमेंट कॉलेज को हरियाणा के ऑनलाइन पोर्टल पर भी नहीं दर्शाया गया है जबकि इस समय कॉलेजों में एडमिशन चल रहे हैं। छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed