{"_id":"64bc24b7a449db4b900c1954","slug":"former-minister-took-stock-of-valmiki-nagar-assured-to-get-solution-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1011-3399-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पूर्व मंत्री ने लिया वाल्मीकि नगर का जायजा, समाधान करवाने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पूर्व मंत्री ने लिया वाल्मीकि नगर का जायजा, समाधान करवाने का दिया आश्वासन
Sun, 23 Jul 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
शहर के वाल्मीकि नगर का जायजा लेते पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान व मौजूद पार्षद और अन्य।
चरखी दादरी। पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान ने शनिवार को वाल्मीकि नगर का जायजा लिया। पार्षद विनोद वाल्मीकि ने उन्हें वार्ड की स्थिति से अवगत कराया। सतपाल सांगवान ने कहा कि वो लगातार वार्ड की जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। जल्द ही वाल्मीकि नगर सहित आसपास के क्षेत्र को जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
पार्षद विनोद ने बताया कि वार्ड में पिछले करीब एक माह से यह समस्या बनी हुई है। मानसून सीजन व सीवरेज ओवरफ्लो के कारण बीमारियों का खतरा बना हुआ है। जलभराव के कारण कई मकानों में दरारें आ चुकी हैं और फर्श भी धंसने लगे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की। इस दौरान पूर्व पार्षद सुंदर, अंगूरी, लाजवंती चौहान, एससीएसटी सतर्कता आयोग कमेटी सदस्य रचना बागड़ी, प्रवेश चारण, श्रीभगवान, रमेश कुमार, फकीर चौहान, तिलकराज लाला, धर्मबीर डुलगच, कृष्ण, बाबूलाल, मीना, रतनी, बलवंती, शंकर चावरिया, पवन, रिंकू, अरुण बिडलान आदि मौजूद रहे।