फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Former minister Satpal Sangwan passed away

Charkhi Dadri News: पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान का निधन, विधायक बेटे ने दी मुखाग्नि

Mon, 03 Mar 2025 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 03 Mar 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
Former minister Satpal Sangwan passed away
चरखी दादरी निवासी दिवगंत पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान।
चरखी दादरी। प्रदेश के पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान (85) ने गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में रविवार शाम को अंतिम सांस ली। लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे। शाम को पैतृक गांव चंदेनी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे एवं दादरी विधायक सुनील सांगवान ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत चौधरी बंसीलाल के करीबी नेताओं में सतपाल सांगवान शुमार थे। बंसीलाल उन्हें प्यार से बुलडोजर नाम से पुकारते थे।
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर गुरुग्राम से दादरी के लोहारू रोड स्थित आवास पर रविवार की रात लाया गया। सोमवार सुबह उनके समर्थकों ने शव के अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की। दोपहर करीब 3 बजे दादरी से उनकी अंतिम यात्रा पैतृक गांव चंदेनी के लिए रवाना हुई। शाम को गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान ने पिता के शव को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

करीब 27 साल से राजनीति में थे सक्रिय
करीब 27 साल से सतपाल सांगवान राजनीति में सक्रिय थे। वह हजकां, कांग्रेस, जजपा और भाजपा से जुड़े रहे। राजनीतिक कॅरिअर में उन्होंने 6 बार चुनाव लड़े। इनमें से दो में जीत दर्ज की। उन्होंने पहला चुनाव पूर्व सीएम बंसीलाल के कहने पर लड़ा था। उससे पहले वह दूरसंचार विभाग में एसडीओ थे। नौकरी से वीआरएस लेकर वह राजनीति में आए। इस समय उनके बेटे एवं पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान दादरी हलके से विधायक हैं। उन्होंने पहला चुनाव लड़ते हुए परिवार की सत्ता में वापसी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेबाक बोल से छोड़ी लोगों के दिलों पर अमिट छाप
पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान अपने बेबाक बोल के चलते भी चर्चा में रहते थे। उन्होंने जजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए दादरी की उपेक्षा पर अपनी ही सरकार को मंच पर संबोधन के दौरान घेरा तो तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के समक्ष भी बेबाकी से दादरी की समस्याएं रखीं। वह अपने बेबाक बोल से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ गए।

28 जनवरी को बड़ी बेटी का हुआ था निधन
करीब 30 दिन पहले पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान की बड़ी बेटी उषा कादयान का निधन हुआ था। उस दौरान वह पिता के घर ही आई थीं। तीन संतानों में से बड़ी बेटी के निधन के बाद सतपाल सांगवान की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। रविवार शाम को उपचार के दौरान गुरुग्राम स्थित निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed