{"_id":"5f53e2578ebc3e6a07790cd8","slug":"former-hockey-player-dalel-singh-is-no-more-charkhidadri-news-rtk5721931146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व हॉकी खिलाड़ी दलेल सिंह पंचतत्व में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Former hockey player Dalel Singh is no more
- फोटो : CharkhiDadri
Link Copied
कस्बा निवासी एवं पूर्व हॉकी खिलाड़ी दलेल सिंह का शुक्रवार को 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ऊण रोड स्थित रामबाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के गणमान्य लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। हॉकी के अलावा दलेल सिंह क्षेत्र के जाने-माने धावक भी रह चुके हैं। खेल कोर्ट के जरिये ही वे सेना में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
कप्तान दलेल सिंह अपने समय में हॉकी के राज्य स्तर पर अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने राज्य स्तरीय 100 मीटर दौड़ में भी बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया था। दलेल सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बलवंत सिंह और प्रेमपाल सिंह उनके दो बेटे हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया। उनके निधन पर जिला पार्षद महेंद्र, परमार 84 खाप अंनगपाल सिंह परमार, पंवार 12 के प्रधान बाबू सिंह सोनी, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि गोबिंद सिंह, सरपंच प्रतिनिधि रणकोली उदयपाल सिंह, सरपंच राधेश्याम शर्मा, पूर्व सरपंच विनोद परमार, सुरेंद्र परमार, मा. अशोक परमार समेत अनेक गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।