फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Forest friends should be given permanent employment and a monthly honorarium

Charkhi Dadri News: वन मित्रों को पक्का रोजगार और मासिक मानदेय दिया जाए

Sat, 29 Nov 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 29 Nov 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Forest friends should be given permanent employment and a monthly honorarium
चरखी दादरी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम से अभियान चलाया गया है। इसके तहत रोपित किए गए पौधों की रक्षा वन मित्रों के जिम्मे सौंपी गई है लेकिन पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का बीड़ा उठा रहे वन मित्र आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
शनिवार को वन मित्रों ने उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल और विधायक सुनील सतपाल सांगवान को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि उन्हें तत्काल आवश्यक सुविधाएं और मासिक मानदेय प्रदान किया जाए। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ओर से द्वारा किए गए वादे के अनुसार गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वाले वन मित्रों को वन विभाग में स्थायी रोजगार देने की अपील की है।
विज्ञापन

उपायुक्त को सौंपे गए मांग पत्र में बताया कि हरियाणा सरकार ने राज्य में हरित आवरण को बढ़ाने के उद्देश्य से 15 फरवरी 2024 को वन मित्र योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत वन मित्रों को एक हजार पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने की जिम्मेवारी सौंपी गई। योजना में शामिल होने के बावजूद उन्हें वन विभाग की ओर से न कोई सुविधा मिल रही है और न ही कोई मासिक मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहयोग के अभाव में उनके लिए अपने परिवार का पालन-पोषण करना और साथ ही वन संरक्षण के अपने दायित्व को निभाना असंभव होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान हरियाणा वन मित्र संगठन के अध्यक्ष प्रदीप सांगवान व अन्य वन मित्र हरदीप, सुनील, रवि, विकास, पवन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed