फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   For the second time the maximum temperature reached 44 degrees, possibility of thunderstorm and drizzle on 15th and 16th

Charkhi Dadri News: दूसरी बार अधिकतम तापमान पहुंचा 44 डिग्री, 15 और 16 को आंधी और बूंदाबांदी की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
For the second time the maximum temperature reached 44 degrees, possibility of thunderstorm and drizzle on 15th and 16th
गर्मी से बचने के लिए सिर पर चुन्नी ढककर शहर के बस स्टैंड रोड से गुजरतीं महिलाएं। 
चरखी दादरी। क्षेत्र में मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री और बढ़ गया। दिन का अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 28 डिग्री था। इस सीजन में दूसरी बार अधिकतम तापमान 44 डिग्री पहुंचा और दिनभर गर्म हवा चली।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही मौसम साफ एवं शुष्क रहा। 10 बजे वातावरण में तपिश बढ़ गई। दोपहर तक हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई। गर्म हवा चलनी शुरू हो गई। वातावरण में नमी की मात्रा 25 से घटकर 21 प्रतिशत आ गई है। अब गत तीन दिन से उतरी-पश्चिमी हवा चलने से तापमान लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डाॅ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक पश्चिमी शुष्क व गर्म हवा चलने की संभावना है। हालांकि, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 12 जून को सक्रिय होने से केवल उत्तरी जिलों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। इसके पीछे एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 14 जून को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 15 और 16 जून को तेज़ गति से हवा चलने और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 18 व 19 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 18 से 23 जून के दौरान तेज गति से हवा चलने और हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही हैं।

- स्वास्थ्य का रखें ख्याल
चिकित्सकों की आम लोगोंं के लिए सलाह है कि ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ज्यादा समय तक खाली पेट न रहें। घर से बाहर निकलते समय सिर पर कपड़ा ढककर चलें। ताजा पौष्टिक भोजन का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed