फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Food grains should not be spoiled in mandis due to rain: Commissioner

बारिश के चलते मंडियों में खराब नहीं होना चाहिए अनाज: आयुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Food grains should not be spoiled in mandis due to rain: Commissioner
चरखी दादरी/बाढड़ा। रोहतक मंडल के आयुक्त जगदीप सिंह ने निर्देश दिए हैं कि आम जनता की शिकायतों का समय पर समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहें और सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएं। बाढड़ा विश्रामगृह में अधिकारियों की उपमंडल स्तरीय बैठक में रोहतक के कमिश्नर जगदीप सिंह ने निर्देश दिए कि चकबंदी के लंबित कार्य को जल्दी पूरा किया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम विरेंद्र सिंह की मौजूदगी में आयोजित हुई इस बैठक में उन्होंने कहा कि जलभराव वाले क्षेत्र से पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। आयुक्त ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी उपमंडल व खंड स्तर पर खुला दरबार लगाकर लोगों की जमीन संबंधी विवादों व शिकायतों का निपटारा करे। मंडल आयुक्त ने गिरदावरी की रिपोर्ट ली और कहा कि प्रशासन अपने कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को प्राथमिकता दें। किसी भी विभाग में अनियमितता नहीं पाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

रोहतक मंडल आयुक्त जगदीप सिंह ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कैंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपमंडल के राजकीय महाविद्यालय में मानवाधिकार पर सेमिनार का आयोजन किया जाए। अधिकारी समय-समय पर मिड डे मिल की जांच करें। उन्होंने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान कार्यक्रम, जलजीवन मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सीएम विंडो, ई-ऑफिस, खाद की उपलब्धता आदि के बारे में अधिकारियों से रिर्पाट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी और बाढड़ा अनाज मंडी का किया निरीक्षण
आयुक्त जगदीप सिंह ने दादरी मंडी के अलावा बाढड़ा के सरकारी कार्यालयों और अनाज मंडी का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को बाजरे की खरीद सुचारू रूप से करवाने और समय पर फसल का भुगतान करवाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि बरसात के कारण मंडी में फसल का एक दाना खराब नहीं होना चाहिए। एसडीएम विरेंद्र सिंह ने आयुक्त को आश्वासन दिया कि उनके आदेश की पालना की जाएगी।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर तहसीलदार बंसी लाल, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुरेश श्योराण, बीएंडआर के एसडीओ अश्विनी, मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव, हैफेड के संदीप देशवाल, शमशेर सिंह, अजीत, सुभाष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed