फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Flowers rained on the streets, Ayodhya darshan was done in temples

Charkhi Dadri News: सड़कों पर हुई पुष्प वर्षा, मंदिरों में करवाए अयोध्या दर्शन

Tue, 23 Jan 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 23 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Flowers rained on the streets, Ayodhya darshan was done in temples
चरखी दादरी। दादरी जिला सोमवार को अयोध्या मंदिर में आयोजित रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में रमा नजर आया। जिले के 250 से अधिक मंदिरों में एलईडी के जरिये अयोध्या कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया जबकि रामभक्तों ने शहर में शोभा यात्रा निकालकर सड़कों पर पुष्प वर्षा और आतिशबाजी की। शहर के बाला वाला मंदिर में 501 दीपों की आरती की गई। शहर के 40 और गांवों के 210 से अधिक मंदिरों में आयोजित कार्यक्रम में दो लाख से अधिक राम भक्तों ने भाग लेकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के सभी 169 गांवों के अलावा शहर में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित हुए। जिले के सभी मंदिर और शहर की सड़कें जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहे। कार्यक्रम में सभी लोगों ने उत्साह व जोश के साथ भाग लिया। धर्म जागरण समन्वय संगठन के जिला संयोजक संदीप छपारिया ने बताया कि शहर व गांव के हर मंदिर में पहले हवन किया गया और इसके बाद दीपक जलाकर भगवान राम व हनुमान की आरती की गई। इसके साथ ही भजन व कीर्तन शाम तक चलते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सभी मंदिरों में एलईडी के माध्यम से सुबह दस से दो बजे तक अयोध्या मंदिर में चल रहे महोत्सव का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद शहर में कलश यात्रा भी निकाली गई और राम ध्वजा लेकर राम के नारे लगाए। यात्रा समाप्त होने पर भंडारा किया गया। उन्होंने बताया कि जिले 220 मंदिरों में हुए भंडारे में लगभग दो लाख श्रद्धालुओं व साधुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सभी मंदिरों में पूरे दिन राम भजन बजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में यहां-यहां लगे भंडारे
बस स्टैंड रोड पर दुकानदारों ने लड्डू का प्रसाद वितरित किया। वहीं, रेलवे रोड पर 251 किलोग्राम खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इसके अलावा चंपपुरी क्षेत्र में हलवा का प्रसाद बांटा गया। पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में भी भंडारा लगाया गया। शहर की बात करें तो 10 स्थानों पर और गांवों में 200 से अधिक स्थानों पर भंडारा आयोजित किया गया।

शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
शहर और विभिन्न गांवों में सोमवार को शोभा यात्रा भी निकाली गई। शोभा यात्रा का लोगों ने श्रद्धाभाव से स्वागत किया। हालांकि शोभा यात्रा के चलते सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही और जाम में फंसे वाहन चालक भी प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते नजर आए।


इन मंदिरों में हुए कार्यक्रम
शहर के बाला वाला हनुमान मंदिर, पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर, गांधी नगर के कृष्ण प्रणामी मंदिर, घिकाड़ा रोड स्थित हरिओम आश्रम, राम मंदिर, रेस्ट हाउस हनुमान मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, अंजना माता मंदिर, चंपाुपरी मंदिर और जैन स्थानक सहित अन्य मंदिरों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed