फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Flaws found in inspection, licenses of three depot holders suspended

निरीक्षण में मिलीं खामियां, तीन डिपो होल्डर्स के लाइसेंस निलंबित

Sat, 23 Jan 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Flaws found in inspection, licenses of three depot holders suspended
Flaws found in inspection, licenses of three depot holders suspended - फोटो : CharkhiDadri
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला अधिकारियों ने शुक्रवार को निरीक्षण करने के बाद तीन शहरी राशन डिपो होल्डर्स के लाइसेंस सस्पेंड (निलंबित) कर दिए हैं। दो डिपो होल्डर्स ने पात्र राशनकार्ड धारकों को राशन के साथ पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन की पर्ची नहीं दी, जबकि तीसरे डिपो पर स्टॉक से छेड़छाड़ के अलावा गंदगी भी मिली।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार शहर में 24 राशन डिपो होल्डर्स हैं। इन सभी पर डिजिटल प्रक्रिया के जरिये करीब दो साल से राशन वितरण किया जा रहा है। इसके लिए सभी डिपो होल्डर्स को पीओएस मशीन दी गई है। राज्य मुख्यालय के आदेश हैं कि प्रत्येक पात्र कार्डधारक को राशन देने के बाद पीओएस मशीन से पर्ची निकालकर देनी होती है, जिससे कार्डधारक को ये पता चल सके कि उसे कितना और किस रेट से राशन दिया गया है। डिपो होल्डर्स मुख्यालय के आदेशों की पालना कर रहे हैं या नहीं इसका पता लगाने के लिए शुक्रवार शाम विभागीय टीम ने शहर के तीन डिपो का निरीक्षण किया। तीनों ही जगह टीम को कोई न कोई खामी जरूर मिली, जिस पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इन डिपो पर मिलीं खामियां
डीएफएससी राजेश्वर मुद्गिल के नेतृत्व में निरीक्षण कृष्ण, उप निरीक्षक संदीप की टीम शुक्रवार को छोटी बाजारी स्थित ओमप्रकाश के राशन डिपो पर पहुंची। यहां कार्डधारकों को राशन के साथ पर्ची न देने की बात सामने आई। इसके बाद टीम वार्ड-13 स्थित रामरत्न के डिपो पर पहुंची और वहां भी पर्ची न देने की बात सामने आई। इसके बाद टीम वार्ड-7 स्थित कैलाश के डिपो पर पहुंची और वहां टीम को स्टॉक में गड़बड़ी के साथ गंदगी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो डिपो से जुड़े 15 परिवार बोले- आज तक नहीं मिली राशन के साथ पर्ची
विभाग के इंस्पेक्टर यक्ष कुमार ने बताया कि ओमप्रकाश के डिपो से जुड़े सात परिवारों से बातचीत की गई और सभी ने कहा कि उन्हें आज तक राशन के साथ पर्ची नहीं दी गई है। इसी प्रकार रामरत्न के डिपो से जुड़े आठ परिवारों से बातचीत की गई और उन्होंने भी डिपो होल्डर के पर्ची न देने की बात कही। वहीं, कैलाश के डिपो पर टीम को न तो साफ-सफाई मिली और न ही वहां स्टॉक ठीक था।
जानिए....किस राशन कार्ड पर कितना मिलता है राशन
राशन कार्ड कैटेगरी राशन
ओपीएच प्रति सदस्य दो किलोग्राम गेहूं और तीन किलोग्राम बाजरा
बीपीएल गेहूं और बाजरा के अलावा एक पैकेट नमक, दो लीटर सरसों का तेल व एक किलो चीनी
एएवाई प्रति कार्ड 15 किलोग्राम गेहूं, 20 किलोग्राम बाजरा, दो लीटर सरसों का तेल, एक पैकेट नमक व एक किलो चीनी
ये है जिले में राशनकार्ड धारकों की स्थिति
कैटेगरी संख्या
एएवाई 2167
ओपीएच 24669
बीपीएल 15800
कारण बताओ नोटिस जारी, संतोषजनक जवाब न देने पर रद्द होगा लाइसेंस
विभागीय अधिकारियों के अनुसार तीनों डिपो होल्डर्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। अब उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा, जिसमें उन्हें अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखना होगा। इस दौरान अगर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं, तो उनके डिपो के लाइसेंस रद्द भी किए जा सकते हैं।

मुख्यालय के आदेशों पर हमने शहर के तीन डिपो का निरीक्षण किया। दो पर पर्ची न देने की बात सामने आई, जबकि तीसरे पर गंदगी और स्टॉक में गड़बड़ी मिली, जिसके आधार पर तीनों डिपो होल्डर्स के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। उनके राशन वितरण पर भी रोक लगा दी गई है।
- राजेश्वर मुद्गिल, डीएफएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed