फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   five women with nine new corona efected case

पांच महिलाओं समेत नौ लोग मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 07 Apr 2021 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
five women with nine new corona efected  case
सिविल अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल देती महिला। संवाद - फोटो : CharkhiDadri
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को एक ही दिन में नौ लोग संक्रमित मिले हैं। नए संक्रमितों में पांच महिलाएं और एक छात्र भी शामिल हैं। अब जिले में 54 कोरोना केस सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दो संक्रमितों को डिस्चार्ज भी किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि बुधवार को जिले में नौ लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनसें पांच महिलाएं और एक छात्र भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गोशाला मौहल्ला निवासी 46 साल का व्यक्ति, चंपापुरी निवासी 23 वर्षीय युवक और 23 साल की युवती, बिगोवा निवासी 18 साल की युवती, समसपुर निवासी 28 वर्षीय युवती, चरखी निवासी 42 साल की महिला, बलकरा निवासी दस साल का किशोर, कमोद निवासी 25 साल का युवक और प्रेम नगर निवासी 43 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी नए संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर लिया है और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

सात दिनों में मिलें 38 संक्रमित
अप्रैल की अगर बात करें तो जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सात दिनों में 38 लोग कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं। दो अप्रैल से लेकर सात अप्रैल तक प्रतिदिन औसतन छह लोग संक्रमित पाए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ना चिंता का विषय है, लेकिन लोग फिर भी लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। सीएमओ का कहना है कि अभी एहतियात बरतने की जरूरत है और लोगों को चाहिए की वो घरों से निकलते समय चेहरे पर मास्क लगाएं व सामाजिक दूरी के नियम की भी पालना करें। उन्होंने कहा कि सतर्कता बरतकर ही इस महामारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 1594
दादरी जिले में सात अप्रैल की शाम तक स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए 144234 सैंपल लिए हैं। अब तक जिले में 1594 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 26 की मौत हुई है जबकि 1514 स्वस्थ हुए हैं। इस समय 54 संक्रमित उपचाराधीन हैं जबकि 2274 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक 140366 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में 9576 लोग होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed