फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Five teachers arrested in DEO office assault case, released

डीईओ कार्यालय प्रकरण: 5 आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, कर्मचारी यूनियनों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Five teachers arrested in DEO office assault case, released
चरखी दादरी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई मारपीट की घटना तूल पकड़े हुए है। इस मामले में पुलिस ने रविवार को पांच आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि डीईओ कार्यालय में 4 अक्तूबर को हुए मारपीट प्रकरण में दोनों पक्षों की शिकायत पर डीईओ समेत 20 कर्मचारियों पर केस दर्ज किया था। मामले की शुरुआत एक रिटायर शिक्षक के लीव ट्रेवल कंसेशन केस को लेकर हुई थी। इस मामले में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ-70 के पदाधिकारियों ने सोमवार को डीईओ कार्यालय के बाहर धरना देकर रोष जताया और शाम के समय लघु सचिवालय तक रोष प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिये उन्होंने डीईओ समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है और इसके बाद आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मारपीट की घटना के विरोध में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ-70 के समर्थन में कई कर्मचारी और सामाजिक संगठन भी उतर आए। दोपहर करीब सवा तीन बजे कर्मचारी यूनियनों ने एक घंटे तक डीईओ कार्यालय में धरना दिया और नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने तुरंत प्रभाव से इस मामले में डीईओ समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। करीब चार साढ़े चार बजे सभी प्रदर्शनकारी डीसी को ज्ञापन सौंपने के लिए लघु सचिवालय पहुंचे। लेकिन डीसी की अनुपस्थिति में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी।
विज्ञापन

एसडीएम से पहले कर्मचारियों से ज्ञापन लेने के लिए सीटीएम नरेंद्र कुमार पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपने से मना कर दिया और जिला उपायुक्त को बाहर बुलाने की मांग की। इसके बाद 5:05 तक उपायुक्त के मौके पर न पहुंचने से कर्मचारी नारेबाजी करने लगे और करीब पांच बजकर पंद्रह मिनट तक नारेबाजी की। इसके बाद उपायुक्त के स्थान पर एसडीएम मौके पर ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे। संगठनों के पदाधिकारी ने आपसी बातचीत करके उपायुक्त की बजाय एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए राजी हो गए और उन्हें ज्ञापन सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक चौक पर लगा जाम, फंसे वाहन
सभी प्रदर्शनकारी करीब साढ़े चार बजे डीईओ ऑफिस से निकलकर लघु सचिवालय में ज्ञापन देने के लिए चल दिए। इस दौरान रोहतक रोड व कोर्ट रोड पर जाम लग गया और इस मामले में काफी वाहन फंस गए। वहां तैनात पुलिस और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने जैसे-तैसे यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया।
सुरक्षा के मद्देनजर प्रदर्शनकारियों के आगे-पीछे चले पुलिसकर्मी
सुरक्षा के मद्देनजर डीईओ ऑफिस के बाहर पुलिस बल काफी संख्या में तैनात रहा। इस दौरान डीएसपी विरेंद्र सिंह, सिटी थाना पुलिस व महिला थाना के पुलिस कर्मी काफी संख्या में मौजूद रहे। इसके अलावा सीआईडी व सुरक्षा विभाग के कर्मचारी भी वहां मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान इसमें शामिल कर्मचारियों के आगे और पीछे भी पुलिसकर्मी चले।
इन संगठनों ने दिया समर्थन
सोमवार को किए गए प्रदर्शन को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शारीरिक शिक्षक संघ, पशु पालन विभाग एसोसिएशन, सर्व कर्मचारी संघ, कला अध्यापक संघ, गेस्ट अध्यापक संघ, पशुपालन विभाग एसोसिएशन समेत अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया। प्रदर्शन में 500 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए।

एफआईआर नंबर 282 में हुई गिरफ्तारी
पुलिस इस मामले में डीईओ कार्यालय में गत 4 अक्तूबर को हुए मारपीट प्रकरण में दोनों पक्षों की शिकायत पर डीईओ समेत 20 कर्मचारियों पर केस दर्ज किया था। इस मामले में दर्ज एफआईआर नंबर 282 में पांच आरोपी शिक्षकों की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तारी की है। इनमें संजय, कुलबीर, राजेश कुमार, जगमेंद्र व सुरेश शामिल हैं। हालांकि इन पांचों कर्मचारियों को कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed