फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Five out of seven posts of teachers were abolished in the school, villagers shouted slogans

स्कूल में शिक्षकों के सात में से पांच पद किए खत्म, ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Five out of seven posts of teachers were abolished in the school, villagers shouted slogans
चरखी दादरी। गांव सारंगपुर के लोगों ने गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षकों के पद खत्म करने पर शुक्रवार को नारेबाजी कर रोष जताया। ग्रामीणों ने सरकार से मांग करते हुए शिक्षकों के पद खत्म करने की बजाय राजकीय स्कूल में गणित विषय का एक और शिक्षक तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के राजकीय स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या पर्याप्त है। इसके बावजूद सरकार ने स्कूल के सात में से पांच टीजीटी शिक्षकों के पद खत्म कर दिए हैं। इसमें गणित, पीटीआई, संस्कृत, मौलिक मुख्याध्यापक व ड्राइंग के पद शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के स्कूल में आसपास के अन्य गांवों से भी विद्यार्थी आते हैं। अगर ये पद खत्म किए गए तो विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा पहुंचेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि शिक्षक तो तबादला करवाकर अन्य जगह पर चले जाएंगे, लेकिन गरीब विद्यार्थियों को मजबूरीवश पढ़ाई से वंचित होना पड़ेगा।
विज्ञापन

रोष जताने वालों में सुरेश कुमार, एसएमसी प्रधान इंद्र सिंह, पूर्व सरपंच राजेश, राजबीर, जगदीश, रामसिंह, सतवीर पंच, राजपाल, बहादुर, मीरसिंह, दयाचंद, आजाद, रामचंद्र, सोमबीर, मोहित , मंजीत, संजीत, कर्मपाल, जयप्रकाश, रमेश, रघुवीर, चरण सिंह, राजपाल, कृष्ण, रामचंद्र, दीवान, जगवीर आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed