{"_id":"5edfae898ebc3e430b25524f","slug":"five-found-corona-positive-including-mother-and-nine-month-old-son-charkhidadri-news-rtk558693371","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां और नौ माह के बेटे समेत पांच मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां और नौ माह के बेटे समेत पांच मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें मां और नौ माह का बेटा भी शामिल है। इसके साथ ही शहर से सटे रावलधी गांव में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। तीन संक्रमित शहर की शंकर कॉलोनी, गांव घिकाड़ा और सांकरोड से हैं। घिकाड़ा गांव और दादरी शहर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 3-3 हो गई है। वहीं, सांकरोड में कोरोना पॉजिटिव दूसरा केस मिला है।
मंगलवार शाम जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पांचों पॉजिटिव रिपोर्ट पहुंचीं। इसके बाद संक्रमितों की हिस्ट्री का पता लगाया गया तो उनका कनेक्शन गुरुग्राम व श्रीनगर से मिला। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रावलधी गांव निवासी 20 वर्षीय महिला अपने नौ माह के बेटे व 24 वर्षीय पति के साथ अपने मायके गई थी। वहां से दादरी लौटने पर वो सैंपल देने पहुंचे थे। तीनों में से मां और बेटे के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहरी सीमा से सटे रावलधी गांव में कोरोना संक्रमित मिलने का पहला मामला है और गांव में एकसाथ एक ही घर में दो संक्रमित मिले है।
वहीं, गुरुग्राम की मारूति कंपनी में काम करने वाला सांकरोड निवासी युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग उसकी हिस्ट्री पता लगाने में जुटा हुआ है। जिले में ये पांच मामले सामने आने के बाद कोरोना पॉजिटिव 45 मामले हो गए हैं। इनमें से 37 एक्टिव केस हैं और सात को स्वास्थ्य विभाग डिस्चार्ज कर चुका है जबकि एक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। जिले में संक्रमित पाए गए दूसरे जिले के चार लोगों को उनके गृह जिलों में भी भेजा गया है। घिकाड़ा गांव में श्रीनगर से लौटा सैनिक भी पॉजिटिव पाया गया है। इससे पहले घिकाड़ा में दो और संक्रमित मिले चुके हैं जिनमें से एक को डिस्चार्ज किया जा चुका है। घिकाड़ा गांव में अब दो एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
नौ माह का बच्चा अब तक का सबसे छोटा संक्रमित
जिले में करीब छह बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी हैं। इनमें सांवड़ गांव निवासी परिवार के तीन बच्चे भी शामिल हैं। अब तक जो बच्चे संक्रमित मिले हैं उनकी उम्र 9 साल से अधिक है। मंगलवार को संक्रमित मिला रावलधी निवासी नौ माह का बच्चा अब तक का सबसे कम उम्र का कोरोना संक्रमित है।
गुरुग्राम से लौटे 25 लोग मिल चुके संक्रमित
जिले में सामने आए 45 मामलों में से 25 का कनेक्षन गुरुग्राम से जुड़ा है। मंगलवार को सामने आए पांच में से चार मामले गुरुग्राम से जुड़े हुए हैं। अब तक गुरुग्राम से जिले में लौटने वाले 25 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। शंकर कॉलोनी निवासी व्यक्ति गुुरुग्राम में ही कंफेक्शनरी चलाता है।
मंगलवार शाम पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में 45 कोरोना पॉजिटिव मामले हो गए हैं और इनमें से 37 एक्टिव हैं। सात को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि संक्रमित मिले एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ