{"_id":"64e50500ddcb7ecd7e041604","slug":"five-cases-of-dengue-and-one-more-case-of-malaria-were-found-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-5085-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डेंगू के पांच और मलेरिया का एक और केस मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डेंगू के पांच और मलेरिया का एक और केस मिला
Wed, 23 Aug 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
जलभराव वाले क्षेत्र में छिड़काव के लिए दवा वितरित करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी
चरखी दादरी। जिले में डेंगू और मलेरिया के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार की बात करें तो डेंगू के पांच और मलेरिया का एक केस सामने आया है। नये मामले मिलने के बाद जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 54 और मलेरिया पीड़ितों की संख्या चार हो गई है। आने वाले दिनों में डेंगू और मलेरिया पीड़ितों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है।
दादरी जिले में डेंगू व मलेरिया की शुरुआत जुलाई में हुई थी। हालांकि जुलाई में मलेरिया का एक और डेंगू के 5 केस ही मिले थे। इसके बाद अगस्त में केसों की संख्या बढ़ने लगी। पिछले चार दिनों की बात करें तो डेंगू के 29 और मलेरिया के दो केस मिल चुके हैं। इस समय अवधि में एक डेंगू पीड़ित की मौत भी हुई है।
डेंगू पीड़ित रणधीर की डेथ का ऑडिट स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दिया है। 18 अगस्त को मृतक रणधीर डेंगू पॉजिटिव मिला था और दो दिन तक वो शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती रहा और तबीयत में सुधार न होने पर परिजन उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल ले गए थे। वहीं, उसकी मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शहर स्थित निजी अस्पताल में उसे दिए गए उपचार की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंगलवार को जिले में डेंगू के 5 और मलेरिया का 1 मामला सामने आया है। अब डेंगू पीड़ितों की संख्या 54 और मलेरिया पीड़ितों की संख्या 4 हो गई है। कुछ सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
डॉ. गौरव भारद्वाज, नोडल अधिकारी, मलेरिया एवं डेंगू