{"_id":"62531b301f4d6d476449d26b","slug":"five-bridges-of-loharu-canal-declared-as-conduit-new-department-will-be-built-charkhidadri-news-hsr62880442","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहारू कैनाल के पांच पुल कंडम घोषित, नए बनवाएगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू कैनाल के पांच पुल कंडम घोषित, नए बनवाएगा विभाग
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की ओर से कंडम घोषित किया गया अचीना नहर पर बनाया गया पुल। संवाद
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सिंचाई विभाग ने लोहारू नहर पर बने पांच पुल कंडम घोषित कर दिए हैं। इनकी जगह नए पुल बनाए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने एस्टीमेट तैयार कर बजट के लिए फाइल मुख्यालय भेज दी है। विभाग की योजना अनुसार एक पुल के निर्माण पर 55 से 60 लाख रुपये की लागत आएगी और मुख्यालय से बजट जारी होते ही इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। पांच पुलों का निर्माण होने से करीब 15 गांवों के किसानों समेत वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
सिंचाई विभाग ने लोहारू कैनाल पर निरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया है। इस नहर पर गांव खातीवास, मोरवाल, अचीना व दो अन्य जगहों पर पुल जर्जर हालत में मिले हैं। विभाग ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी है। इन पुलों का निर्माण करीब पांच दशक पूर्व करवाया गया था। कई भागों में पुल की साइड की दीवार टूटी हुई हैं तो कहीं पुल का लेंटर जवाब दे चुका है, जो यातायात की दृष्टि से सुरक्षित नहीं माने जा रहे हैं। पुल जर्जर होने के चलते लोगों को यहां से गुजरने पर परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग के अनुसार इन पुलों की जगह नए पुल बनाए जाएंगे। विभाग ने एस्टीमेट तैयार कर बजट के लिए फाइल मुख्यालय भेज दी है। एक पुल के निर्माण पर 55 से 60 लाख रुपये की लागत आएगी और मुख्यालय से बजट जारी होते ही इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है और इसके तुरंत बाद टेंडर प्रक्रिया कर पुल निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
2020-21 के दौरान बनाए 12 नए पुल
सिंचाई विभाग ने 2020-21 के दौरान करीब 12 नए पुल भी बनाए हैं। भिवानी रोड पर नहर का नया पुल बनाया गया था। इसी प्रकार मेन लोहारू नहर पर बड़ा पुल भी बना चुका है। विभाग ने यह पुल आरडी-86 पर गांव रावलधी में पहले से बने पुल के पीछे बनाया है। रावलधी पुल मेन रोहतक रोड पर बना हुआ है, यहां से प्रतिदिन करीब 10 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
लोहारू कैनाल में निरीक्षण का काम पूरा हो चुका है। कंडम पुलों की रिपोर्ट तैयार कर व नए पुल निर्माण के लिए फाइल हैड ऑफिस भेजी गई है। बजट मिलते ही काम शुरू करवाने की प्लानिंग है। - सतेंद्र कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग