{"_id":"66803722f0edd8503d020c2e","slug":"first-merit-list-released-in-polytechnic-institute-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1011-119656-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बहुतकनीकी संस्थान में पहली मेरिट सूची जारी, 99 सीटें हुईं आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बहुतकनीकी संस्थान में पहली मेरिट सूची जारी, 99 सीटें हुईं आवंटित
Sat, 29 Jun 2024 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 29 Jun 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
छपार स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान।
चरखी दादरी। प्रदेश के सभी बहुतकनीकी संस्थानों में मुख्यालय की ओर से पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। जिले के गांव छपार स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में छह ट्रेडों में 99 सीटें आवंटित हुई हैं। इस सूची में शामिल आवेदक एक जुलाई तक संस्थान में अपने दस्तावेज सत्यापित करवाकर और फीस भरकर दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
संस्थान के प्राचार्य पंकज भल्ला ने बताया कि संस्थान में दाखिले के लिए 26 जून को आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई थी। संस्थान में पहली मेरिट सूची जारी हुई है। इसमें सबसे अधिक सीटें इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग ट्रेड में आवंटित हुई हैं। इसमें 60 में से 24 सीटें अलॉट हुईं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आवंटित सीटों की संख्या कम रही है। पिछले साल संस्थान में सभी सीटें सीट फुल रही थीं।
उन्हाेंने बताया कि संस्थान में शनिवार से सत्यापन प्रक्रिया जारी है। जिन विद्यार्थियों का नाम सूची में हैं, संस्थान सदस्य उनको कॉल के जरिये सूचना दे रहे हैं। उन्होंने बताया सभी विद्यार्थी संस्थान की ओर से तय की तारीख पर अवश्य दाखिला लेने पहुंचे। अगर कोई चयनित विद्यार्थी उस काउंसिलिंग में दाखिला नहीं लेता है तो उस सीट को रिक्त घोषित किया जाएगा। दाखिले के लिए विद्यार्थी को अपने सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक दस्तावेज साथ लेकर जाने हैं। इसके बाद 3 जुलाई की दूसरी मेरिट सूची जारी जाएगी और 8 जुलाई को विद्यार्थियों के कॉलेज चयन का ब्योरा प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद 9 जुलाई से 11 तक दूसरी सूची की दाखिला प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
ये हैं संस्थान में सुविधाएं
प्राचार्य ने बताया कि संस्थान में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को शत प्रतिशत रोजगार दिलवाया जाता है। निशुल्क वाई-फाई सुविधा और छात्राओं लिए के ट्यूशन फीस शून्य रहती है। इसके अलावा मेरिट धारकों, अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संस्थान में विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएं हैं।
जानिये...किस ट्रेड में कितनी सीटें हुई अलॉट
कोर्स का नाम - कुल सीटें - अलॉट हुई सीटें
1- सिविल इंजीनियरिंग - 60 - 20
2- कंप्यूटर इंजीनियरिंग - 60 - 8
3- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग - 60 - 24
4- मेकेनिकल इंजीनियरिंग - 60 - 6
5- मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी - 60 - 18
6- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग। - 60 - 23
कुल - 360 - 99