फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   First death in the district due to black fungus, three corona infected also found

ब्लैक फंगस से जिले में पहली मौत, तीन कोरोना संक्रमित भी मिले

Sat, 05 Jun 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
First death in the district due to black fungus, three corona infected also found
स्वास्थ्य केंद्र पर व्यक्ति को वैक्सीन की डोज देती स्टाफ नर्स। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। ब्लैक फंगस संक्रमित झोझूकलां क्षेत्र के एक गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार शाम उपचार के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। जिले में ब्लैक फंगस के चलते यह पहली मौत है और चार संक्रमित अभी भी पीजीआई में उपचाराधीन हैं। वहीं, शनिवार को जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं और 18 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग ने 1923 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई है।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के कारण दम तोड़ने वाला झोझूकलां क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति अप्रैल में कोरोना संक्रमित भी हुआ था, लेकिन दस दिन में स्वस्थ हो गया था। 21 मई को तबीयत बिगड़ने पर वह शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा था और ब्लैक फंगस के लक्षण नजर आने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया था। मृतक के परिजनों के अनुसार उसे शुगर भी था और इसके चलते उसका ऑपरेशन भी नहीं किया जा सकता था। शुक्रवार शाम उसका शुगर लेवल 500 तक पहुंच गया और पीजीआई में उक्त व्यक्ति ब्लैक फंगस से जंग हार गया।
विज्ञापन

जिले में अब तक ब्लैक फंगस के पांच मामले मिले चुके हैं और झोझूकलां क्षेत्र निवासी व्यक्ति भी इन्हीं में से एक था। मृतक खेती करता था और उसका तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी है जबकि दो बेटे जुड़वा हैं जो दस-दस साल के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

4832 संक्रमितों ने हराया कोरोना को, अब 46 ही एक्टिव केस
शनिवार को बौंद खुर्द निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, चंदेनी निवासी 39 वर्षीय महिला और 21 साल की युवती कोरोना संक्रमित मिली है। छह जून तक जिले से कोरोना जांच के लिए 184969 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 5007 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव और 179373 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 4832 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 129 की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब 46 कोरोना सक्रिय केस हैं।
सिविल अस्पताल में सबसे अधिक तो एमसीएच में हुआ सबसे कम वैक्सीनेशन
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 18 सेशन लगाकर कोरोना वैक्सीनेशन किया। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि सिविल अस्पताल में 268, एमसीएच में 88, बौंदकलां में 100, इमलोटा में 102, अचीना में 103, सांवड़ में 100, रानीला में 113, झोझूकलां में 110, बलकरा में 105, संतोकपुरा में 100, माई कलां में 110, मानकावास में 100, बाढड़ा में 105, गोपी में 100, हड़ौदी में 110, कादमा में 100 और छपार में 110 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

------
वर्जन::
कोरोना संक्रमण की दर अब जिले में काफी घट गई है जबकि रिकवरी रेट लगातार बढ़ रही है। जिले में ब्लैक फंगस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है जबकि शनिवार को तीन ही कोरोना पॉणजिटिव केस मिले हैं।
डॉक्टर सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed