{"_id":"645d2d1d331a3f5eb502eea6","slug":"fire-in-juice-corner-under-suspicious-circumstances-loss-of-lakhs-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-130434-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में जूस कॉर्नर में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में जूस कॉर्नर में लगी आग, लाखों का नुकसान
Thu, 11 May 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 11 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। लाला लाजपतराय चौक के समीप वीरवार शाम एक जूस कॉर्नर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से दुकान संचालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत है कि समय रहते दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
लाला लाजपतराय चौक के समीप लक्की जूस कॉर्नर है। दुकान संचालक गुलशन वीरवार शाम करीब पांच दुकान पर मौजूद था, जबकि दो वर्कर भी वहां काम कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे दुकान की ऊपरी मंजिल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग बढ़ते हुए भूतल तक आ पहुंची। देखते ही देखते आग ने दुकान की दोनों मंजिल पर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानदारों ने तत्काल दमकल और पुलिस विभाग को सूचित किया। इसके बाद कुछ देर बाद ही पुलिस टीम और दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग कर्मचारियों ने करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
- डेढ़ घंटे बंद रहा ट्रैफिक
आग की सूचना मिलने के बाद 20 से अधिक पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सर्वप्रथम लाला लाजपतराय चौक से वैश्य स्कूल रोड का ट्रैफिक रुकवाया और उसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियों घटनास्थल तक पहुंचाया। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक को रोके रखा।
विज्ञापन
आग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।
- दलबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी