{"_id":"65e0b7a5202ca9f6680cf7d4","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-the-cabin-of-a-truck-loaded-with-clothes-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-114317-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कपड़ों से भरे ट्रक के केबिन में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कपड़ों से भरे ट्रक के केबिन में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग
Thu, 29 Feb 2024 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। लोहारू रोड पर खड़े ट्रक में शाॅर्ट-सर्किट से आग लग गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक ट्रक का केबिन जल चुका था। चालक लुधियाना से ट्रक में कपड़े भरकर गुजरात जा रहा था।
लोहारू रोड पर सड़क किनारे खड़े ट्रक के केबिन से लोगों ने धुआं उठता देखा। ट्रक के पास खड़े चालक ने तत्काल पुलिस और दमकल को सूचित किया। इसके कुछ देर बाद ही दोनों टीमें मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने लगी आग पर काबू पाया। ट्रक चालक सिलवासा दमनदीप निवासी मुकेश ने बताया कि आग से केबिन में रखी 50 हजार नकदी समेत मोबाइल व दस्तावेज जल गए।