फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fire brigade office built on one acre of land in Badlada

बाढ़डा में एक एकड़ जमीन पर बनेगा दमकल विभाग कार्यालय भवन

Wed, 07 Apr 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fire brigade office built on one acre of land in Badlada
नप कार्यालय में खड़ी दमकल गाड़ी। - फोटो : CharkhiDadri
जिले के बाढड़ा उपमंडल में एक एकड़ जमीन पर दमकल विभाग कार्यालय बनेगा। सरकार ने इसके लिए स्वीकृति दे दी है। पंचायत की ओर से भी इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। यहां दमकल विभाग कार्यालय बनने से 55 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में इस समय दादरी शहर में ही एकमात्र दमकल कार्यालय है। वहां भी पूरा स्टाफ व पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। दमकल विभाग में 22 कर्मचारी ही तैनात हैं, जबकि जिला स्तर पर कम से कम 55 का स्टाफ चाहिए। इस समय रबी की फसलों की कटाई का सीजन चल रहा है। मौजूदा रबी फसल कटाई सीजन में अब तक जिले में 10 एकड़ में गेहूूं की फसल जल चुकी है। हर साल औसत करीब 200 एकड़ फसल आग की भेंट चढ़ जाती है। बाढड़ा उपमंडल में आग लगने की घटनाएं ज्यादा होती हैं और दमकल गाड़ी की सुविधा नहीं है। दादरी शहर से ही दमकल गाड़ी पहुंचती हैं, तब तक मोटा नुकसान हो जाता है। इसके देखते हुए उपमंडल में दमकल विभाग कार्यालय बनाने की स्वीकृति सरकार ने दे दी है। पंचायत की ओर से भी इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। यहां दमकल विभाग कार्यालय बनने से 55 गांवों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

दो गाड़ियों की भी भेजी है डिमांड
अब बाढड़ा में दमकल कार्यालय निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने के बाद दमकल की सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए पंचायत की ओर से जमीन संबंधी प्रस्ताव पहले ही पास किया जा चुका है। यहां एक एकड़ क्षेत्र में दमकल विभाग का नया भवन बनाया जाएगा। भवन निर्माण के लिए जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है। विभाग ने यहां दो दमकल गाड़ियों की भी डिमांड भेजी है। जल्द ही बाढड़ा को दो दमकल गाड़ी भी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 किलोमीटर है दादरी से बाढड़ा की दूरी
बाढड़ा क्षेत्र में 53 गांव हैं। दादरी शहर से बाढड़ा की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। जिस दिन दादरी जिला घोषित किया गया था, उस दौरान बाढड़ा को उपमंडल का दर्जा दिया गया था। उपमंडल बनने के बाद यहां अब मिनी सचिवालय निर्माण की मांग भी लोगों द्वारा उठाई जा रही है, ताकि एसडीएम व तहसील कार्यालय को भवन मिल सके।

दमकल कार्यालय के लिए भवन बनाने के लिए एक एकड़ जगह फाइनल हो गई है। विभाग ने यहां दो दमकल गाड़ियां की डिमांड भी भेज दी है। दमकल गाड़ी मिलने पर नया भवन नहीं बनने तक अस्थायी कार्यालय बनाकर काम चलाया जाएगा।
सुरेश कुमार, जिला फायर ऑफिसर, दमकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed