फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Financial committee got permission, now payment committee will be formed soon

Charkhi Dadri News: वित्तीय कमेटी को मिली अनुमति, अब जल्द बनेगी भुगतान कमेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Financial committee got permission, now payment committee will be formed soon
नगर परिषद कार्यालय।
चरखी दादरी। शहर में विकास कार्याें की रूपरेखा तैयार करने के लिए लंबे इंतजार के बाद वित्तीय कमेटी को स्वीकृति मिल गई है। इससे नए विकास कार्याें के टेंडर आमंत्रित करने का रास्ता साफ हो गया है। दूसरी ओर अब नगर परिषद सरकार के निर्देशों पर एजेंसी को पेमेंट की अदायगी के लिए जल्द ही भुगतान कमेटी गठित कर देगी और इसके लिए इसी माह बैठक बुलाई जा सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि विभिन्न स्तर की कमेटी गठन में ही लंबे समय से शहरी विकास उलझा हुआ है। कमेटी गठन के नए निर्देशों के पालन करवाए बिना नगर परिषद अधिकारी नए काम नहीं करवा पा रहे हैं। दूसरी ओर वित्तीय कमेटी गठन को करीब ढाई माह बाद स्वीकृति मिल गई है। दूसरी ओर अदायगी कमेटी का अब तक गठन नहीं किया जा सका है और इसके चलते एजेंसियों का हाल ही में करवाए गए कार्याें का ढाई करोड़ रुपये का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, अब नगर परिषद अधिकारी अपनी मर्जी से शहर में विकास कार्य नहीं करवा पाएंगे। सरकार ने विकास कार्याें के लिए अलग-अलग कमेटी के गठन के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों की पालना करते हुए ही अब अधिकारी शहरी विकास करवा सकेंगे। सरकार ने जो नई प्रक्रिया की है वो काफी लंबी है और इन शर्ताें को पूरी करने में ही लंबी अवधि गुजर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वित्तीय कमेटी में ये हैं शामिल
सरकार के निर्देशों पर करीब ढाई माह पहले नगर परिषद की वित्तीय कमेटी का गठन किया गया था। इसमें नगर परिषद प्रधान और उप-प्रधान समेत, ईओ, एक्सईएन समेत पार्षदों को भी शामिल गया है। कमेटी गठन के बाद स्वीकृति के लिए फाइल डीएमसी को भेजी गई थी और वहां से फाइल आयुक्त कार्यालय में भेजी गई। अब जाकर इसे स्वीकृति मिल पाई है।
- 10 करोड़ की परियोजनाएं अब चढ़ेगी सिरे
नई प्रक्रिया पूरी करने के फेर में करीब दस करोड़ का शहरी विकास प्रभावित है। इसके तहत करीब 20 गलियों का निर्माण प्रभावित है। वहीं, शहर के लिए नई परियोजनाएं भी तैयार की जानी हैं। कमेटी गठन की प्रक्रिया सिरे चढ़ने से अब शहरी विकास का रास्ता साफ हो गया है।

- विकास कार्य न होने से पार्षद परेशान
शहरवासियों को नगर पार्षद चुने 13 माह का समय हो चुका है, लेकिन विकास कार्यों की रफ्तार काफी धीमी है। इसका कारण सरकार के प्रक्रिया को पेचीदा करना बताया जा रहा है। वहीं, विकास कार्य न होने से पार्षद भी परेशान हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द दादरी नगर परिषद की ओर से विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। वर्जन:
वित्तीय कमेटी की स्वीकृति मिल गई है। वहीं, भुगतान कमेटी का गठन भी जल्द कर दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द विकास कार्य शुरू करवाए।
-बक्शीराम सैनी, प्रधान, नगर परिषद

फोटो 18 बक्शीराम सैनी।
फोटो 18 बक्शीराम सैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed