फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Financial bid approved for construction of road from Mahendragarh Chowk to NH-152D

Charkhi Dadri News: महेंद्रगढ़ चौक से एनएच-152 डी तक सड़क निर्माण की फाइनेंशियल बिड हुई मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Financial bid approved for construction of road from Mahendragarh Chowk to NH-152D
चरखी दादरी। शहर के महेंद्रगढ़ चौक से लेकर नेशनल हाईवे 152डी तक बनने वाले फोरलेन के लिए फाइनेंशियल बिड भी मंजूर हो गई है।मुख्यालय से एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होते ही ठेकेदार काम शुरू कर सकता है। उम्मीद है कि अप्रैल माह के पहले सप्ताह में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने के बाद शहर से गुजरने वाले करीब दस हजार से अधिक वाहन चालकों को लाभ होगा।
विज्ञापन

स्थानीय महेंद्रगढ़ चौक और समसपुर टी-प्वाइंट से होकर गुजरने वाले मुख्यमार्ग का निर्माण एनएचएआई की ओर से कराया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से जारी टेंडर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और सबसे कम टेंडर राशि वाली संबंधित फर्म की फाइनेंशियल बिड को मंजूरी दे दी गई है। अब संबंधित फर्म को के साथ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होंगे और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद ठेकेदार सड़क सुधारीकरण का काम शुरू कर सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी से गुजरने वाले दिल्ली-महेंद्रगढ़ रोड लंबे समय से समसपुर टी प्वाइंट से लेकर महेंद्रगढ़ बाईपास तक क्षतिग्रस्त है। सड़क बदहाल होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। इस सड़क के सुधार को लेकर काफी समय से प्रयास किए जा रहे हैं और उपायुक्त प्रीति भी कई बार एनएचएआई सहित संबंधित विभागों के साथ मंथन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यूं होगी सड़क की कायाकल्प
प्राधिकरण की ओर से जारी किए गए टेंडर के अनुसार जहां सड़क की हालत खराब है, वहां पर सीसी रोड बनाया जाएगा। इसमें समसपुर टी प्वाइंट, न्यारा पेट्रोल पंप के पास, चिड़िया मोड़ और चिड़िया मोड़ से महेंद्रगढ़ चौक तक का दाईं तरफ का हिस्सा शामिल है। इसके अलावा आरओबी के सुधारीकरण का कार्य भी इस परियोजना में शामिल किया गया है। कार्य में रोड की परत को उखाड़कर नई परत डाली जाएगी।


सड़क निर्माण से हजारों वाहन चालकों को लाभ होगा। इस रोड की हालत को लेकर मुख्यालय सहित जिला स्तर पर प्रयास किए गए थे और प्रशासन के अनुरोध पर एनएचएआई द्वारा इस रोड का टेंडर जारी किया गया। एनएचएआई के अनुसार अगले माह की शुरुआत में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
-प्रीति, उपायुक्त, चरखी दादरी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed