फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Financial and Payment Committee did not meet after formation, urban development affected

Charkhi Dadri News: गठन के बाद वित्तीय और भुगतान कमेटी की नहीं हुई बैठक, शहरी विकास प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Financial and Payment Committee did not meet after formation, urban development affected
चरखी दादरी। नगर परिषद की वित्तीय और भुगतान कमेटी का गठन हो चुका है। बावजूद इसके फिलहाल शहरी विकास की रफ्तार थमी हुई है। आलम ये है कि वित्तीय कमेटी के गठन के बाद तो बैठक ही नहीं हुई है जिसके चलते विकास कार्य करवाने की योजना फाइलों तक ही सीमित है। मौजूदा समय की बात करें तो पार्षदों की बैठक न होने से करीब चार करोड़ के विकास कार्य प्रभावित है और इसका खामियाजा शहरवासी भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन हुए करीब 15 माह से अधिक समय बीत चुका है। नई कार्यकारिणी फिलहाल शहर में उम्मीद मुताबिक विकास कार्य नहीं करवा पाई है। दूसरी ओर नियमित अंतराल पर नई कार्यकारिणी की बैठक नहीं हुई है और शहरी विकास प्रभावित होने का ये भी कारण है। वहीं, पार्षदों के दो गुटों की आपसी खींचतान भी शहरी विकास में रोड़ा अटका रही है।
विज्ञापन

दरअसल, सरकार ने करीब एक साल पहले विकास कार्य करवाने के लिए सभी नगर पालिकाओं, नगर परिषद और नगर निगम को नए आदेश जारी किए थे। इनके अनुसार विकास कार्य करवाने के लिए वित्तीय और भुगतान कमेटी का गठन अनिवार्य किया गया है। वित्तीय कमेटी का गठन तो करीब पांच माह पहले किया जा चुका है जबकि भुगतान कमेटी का गठन गत 2 नवंबर को किया गया था। दोनों कमेटी के गठन के बाद से एक भी बैठक नहीं हुई है और इसके चलते नगर परिषद अधिकारी भी विकास कार्य नहीं करवा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- गलियों और सड़कों का निर्माण अटका
नगर परिषद कार्यकारिणी की बैठक न होने से करीब चार करोड़ के विकास कार्य प्रभावित हैं। सूत्रों के अनुसार वित्तीय कमेटी की अनुमति के बाद ही सड़कों और गलियों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ होगा। फिलहाल करीब 20 से अधिक गलियों और तीन सड़कों के निर्माण की योजना कागजों तक ही सीमित है।

- पार्षद बोले: शहर को विकास की दरकार, बैठक नहीं कर रहे चेयरमैन
पार्षद सुधीर स्वामी, नवीन, रचना देवी, जयसिंह लांबा आदि का कहना है कि शहर को इस समय विकास की दरकार है। दूसरी ओर चेयरमैन लंबे समय तक जान-बूझकर शहरी विकास के लिए बैठक ही निर्धारित नहीं कर रहे। अगर छह-छह माह बाद बैठक की जाएगी तो शहरी विकास यकीनन प्रभावित ही रहेगा। इन पार्षदों का आरोप है कि चेयरमैन की मंशा सही नहीं है।

- 11 दिसंबर की तारीख तय, दोनों कमेटी की होगी बैठक
नगर परिषद चेयरमैन के अनुसार अगले सोमवार को शहरी विकास को लेकर वित्तीय और भुगतान कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें विकास के विभिन्न एजेंडों पर मंथन किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर पार्षद लंबे समय से शहरी विकास को लेकर बैठक आयोजित होने का इंतजार कर रहे हैं।

भुगतान और वित्तीय कमेटी की बैठक 11 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। जल्द ही सभी पार्षदों को एजेंडा भेज दिया जाएगा। अब तक कमेटी का गठन न होने से विकास कार्याें में अड़चन थी। जल्द ही शहर में विकास कार्य रफ्तार पकड़ लेंगे।
-बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed