{"_id":"6334811762f2cd34c719796c","slug":"fertilizer-seed-vendors-submitted-memorandum-to-sdm-office-charkhidadri-news-hsr643198684","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद- बीज विक्रेताओं ने एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद- बीज विक्रेताओं ने एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। खाद-बीज विक्रेताओं व किसान संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। कस्बे के दादरी रोड पर दादा भैया खाद-बीज केंद्र पर बीज विक्रेता संघ हलका उपाध्यक्ष सुरेश गोपी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। संघ के अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाली खाद-बीज मुहैया करवाने के उद्देश्य से ही उनको लाइसेंस जारी करती है लेकिन कुछ सालों से अब खाद-बीज उपलब्ध करवाने वाली कंपनियां खाद-बीज के साथ अन्य यंत्रों की बिक्री करने का दबाव बना रही हैं जो सरासर अनुचित है।
संघ अध्यक्ष पवन ने कहा कि जब तक कंपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करती है तब उनका आंदोलन जारी रहेगा।
कोई भी बीज केंद्र संचालक कंपनी से खाद आदि सामान नहीं खरीदेगा। जो भी केंद्र संचालक इसका उल्लंघन करेगा उस पर संघ की ओर से 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक के बाद सभी संचालकों ने एसडीएम की गैर मौजूदगी में उप अधीक्षक जगदीश चंद्र को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कुलबीर श्योराण मांढ़ी, जयभगवान शर्मा, राजेश श्योराण, दीपक कुमार, नरेश कुमार, ओमबीर सिंह, कुलदीप यादव, सूबे सिंह, मंजीत, मीर सिंह, परमजीत, श्रीश्याम, राकेश जाखड़, बलवान बाढड़ा, कुलबीर सिंह, कृष्ण शर्मा, सुरेंद्र, रमेश कुमार मौजूद रहे।