फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fed up with the torture, the young man died by swallowing poison

प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने जहर निगलकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fed up with the torture, the young man died by swallowing poison
बाढड़ा। प्रताड़ना से तंग आकर काकड़ोली हट्ठी निवासी एक युवक ने शनिवार को जहर निगलकर जान दे दी। जगह निगलने से पहले युवक ने सुसाइड नोट लिखने के साथ साथ 29 सेकंड का वीडियो भी बनाया है। सुसाइड नोट में युवक ने पत्नी समेत चार लोगों को आत्महत्या करवाने का जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मृतक की पत्नी, सास, चाचा ससुर और साले के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाढड़ा थाना पुलिस को दिए बयान में काकड़ोली हट्ठी निवासी महाबीर ने बताया कि उसके दो बेटे थे। उनमें यशपाल (26) छोटा था। उसके बेटे यशपाल ने शनिवार को खेत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके प्रभाव से उसकी मौत हो गई। महाबीर ने बताया कि यशपाल अपनी पत्नी समेत अपने ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना से आहत था। उसके बेटे के शव के पास सुसाइड नोट भी मिला और परिजनों ने तत्काल बाढड़ा थाना पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही देर शाम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया और रविवार सुबह कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने सुसाइड नोट और महाबीर के बयान के आधार पर मृतक की पत्नी कीर्ति, कीर्ति की मां, कीर्ति का मौसेरे भाई और चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद से ही चल रही थी पति-पत्नी में अनबन
महाबीर ने बताया कि उसने अपने बेटे यशपाल की शादी 2017 में कीर्ति के साथ की थी। कीर्ति और यशपाल के एक ढाई साल की बेटी है। शादी के बाद से ही उन दोनों के बीच अनबन चल रही थी। कीर्ति यशपाल को बताए बिना अपने घर चली जाती थी और इसके इस रवैये से वो नाराज था।
ये लिखा सुसाइड नोट में
मृतक के पास से एक चार लाइन का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि मैं यशपाल काकड़ोली हट्ठी का निवासी हूं। मैं अपनी पत्नी कीर्ति, उसका मां के दबाव से आह्त होकर मैं खुदकुुुशी का प्रयास कर रहा हूं। मृतक ने एक 29 सेकंड का वीडियो भी बनाया है जिसमें ये ही बात कही है। उसने यह वीडियो अपने ममेरे भाई के पास भेजा था।

इस संबंध में मृतक की पत्नी, सास, चाचा ससुर और एक अन्य पर धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विशाल सिंह, एएसआई एवं जांच अधिकारी, बाढड़ा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed