{"_id":"65e358699dc37f1ed60dd357","slug":"fear-of-damage-to-crops-due-to-hailstorm-charkhidadri-news-c-126-1-shsr1012-114395-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: ओलावृष्टि से सरसों में 50 से 70 और गेहूं में 30 से 50 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: ओलावृष्टि से सरसों में 50 से 70 और गेहूं में 30 से 50 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका
Sat, 02 Mar 2024 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 02 Mar 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। क्षेत्र कई गांवों में ओलावृष्टि एवं बारिश से रबी की फसलों में नुकसान हुआ है। किसान संगठनों का मानना है कि सरसों में 50 से 70 प्रतिशत तक और गेहूं की फसल में 30 से 50 प्रतिशत तक नुकसान होने की आशंका है।
गांव काकड़ौली निवासी सूर्यप्रकाश, देवीलाल नंबरदार, ऊधम सिंह, गांव उमरवास निवासी राधेश्याम, गांव गोपी निवासी जगदीश सिंह, शेर सिंह ने बताया कि ओले गिरने से फसलें तबाह हो गई हैं। सरकार को जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी के संकट के चलते रबी सीजन में सरसों की बिजाई सबसे अधिक की जाती है। फंगस से पहले ही सरसों खराबे की भेंट चढ़ गई थी। अब ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी। वहीं गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई, जिसका दाना अब पूरा आकार नहीं ले पाएगा।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भल्लेराम बाढड़ा की अगुवाई में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने गांव हड़ौदी, मांढ़ी केहर, मांढ़ी हरिया, हुई, जगरामबास, गोपी, काकड़ौली सरदारा, काकड़ौली हठ्ठी, उमरवास, जीतपुरा का दौराकर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर मंडल के अध्यक्ष मंजीत पहलवान, प्रवीण कुमार, अनिल, राजेश, जयवीर, जगवीर शर्मा आदि मौजूद रहे। सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष सूबेदार रामचंद्र उमरवास ने कहा कि ओलावृष्टि से क्षेत्र के कई गांवों में नुकसान हुआ है।