{"_id":"67e04c03df4b22afba04ed33","slug":"father-swallowed-poison-along-with-his-son-death-charkhi-dadri-news-c-21-gkp1031-590833-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में बेटे के साथ निगला जहर, पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में बेटे के साथ निगला जहर, पिता की मौत
Sun, 23 Mar 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बेरला निवासी एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में बेटे के साथ जहर निगल लिया। बेटे के पिता संदीप (35) की मौत हो गई। वहीं, पांच वर्षीय बेटे देव की हालत गंभीर है। संदीप का शव बाढड़ा थाना पुलिस ने शहर के नागरिक अस्पताल में रखवाया है।
गांव बेरला निवासी संदीप खेती करता था। रविवार सुबह वह घर पर था। उसके साथ बेटा देव भी था। उसी दौरान संदीप ने संदिग्ध हालात में जहर निगल लिया। उसने बेटे देव को भी जहर खिला दिया। दोनों की तबीयत खराब होने और उल्टी आदि होने पर परिजनों ने उन्हें सतनाली अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। बेटे देव की हालत गंभीर बताई जा रही है। शाम को पुलिस ने अस्पताल से शव कब्जे में ले लिया। नागरिक अस्पताल के शव गृह में शव रखवाया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ लोगों के साथ रुपयों के लेनदेन का मामला चल रहा है। इसके चलते संदीप ने यह कदम उठाया है। घटना के वक्त घर में छह साल की बेटी और पत्नी भी मौजूद थी। पुलिस की ओर से मामले में संदीप के भाई प्रदीप के बयान दर्ज करने का प्रयास किया। हालांकि बयान दर्ज नहीं हो पाए। अब सोमवार को बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
अब तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। रुपयों के लेनदेन की बात सामने आई है। परिजनों से मिलकर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बेटे की हालत अभी ठीक है। -एसएचओ दिलबाग सिंह, बाढड़ा थाना, चरखी दादरी।