फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Fatehgarh village becomes hot spot of dengue, four patients found so far

Charkhi Dadri News: चिंता...फतेहगढ़ गांव बना डेंगू का हॉट स्पॉट, अब तक चार रोगी मिल चुके

Sat, 06 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 06 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Fatehgarh village becomes hot spot of dengue, four patients found so far
घर में जांच के लिए पहुंची जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
चरखी दादरी। जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद बनी जलभराव की स्थिति के चलते डेंगू पांव पसारता जा रहा है। जिले में अब तक 15 रोगी मिल चुके हैं। फतेहगढ़ गांव इस सीजन में हॉट स्पॉट बना है। यहां अब तक 4 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है। गांव में डेंगू मरीजों की लगातार बढ़ संख्या को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों की जांच करवाएगा ताकि मरीज मिलने पर समय पर उपचार हो सके।
विज्ञापन


शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई गईं टीमों ने पूर्ण नगर, विमान पतन वाली गली, रंगीला हनुमान मंदिर, वेयर हाउस कॉलोनी, प्रेम नगर, गामडी क्षेत्र, सेक्टर 8-9, अग्रसेन धर्मशाला, पुरानी व नई अनाज मंडी में लारवा जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन


जिले में पिछले लंबे समय से हो रही बारिश के बाद अनेक क्षेत्रों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। समय रहते पानी की निकासी नहीं होने के कारण डेंगू रीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मरीज जागरूकता के आभाव में चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश सांगवान ने बताया कि टीमें लगातार गांव व शहर में पहुंच कर लारवा की जांच कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अगस्त माह तक 15,01,966 घरों की जांच की है। इनमें 1939 घरों में लारवा पाया गया है। इस दौरान टीम ने 26,98,935 पानी के कंटेनर भी जांच और इनमें से 2004 में लारवा पाया गया। इसके साथ ही एमपीएचडब्ल्यू (बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता) टीम जलभराव में लारवा रोधक दवा का भी छिड़काव कर रही है। विभाग की ओर से लारवा मिलने पर 296 घरों को नोटिस जारी किए गए हैं।

48,505 स्लाइड की गईं तैयार

विभाग ने मलेरिया की जांच करने के लिए 48,505 संंदिग्ध बुखार के मरीजों की स्लाइडें तैयार की गई थी, जिनमें केवल एक बाहरी जिले का मरीज पॉजिटिव पाया गया। विभाग ने 4188 आरटीपी टेस्ट किए गए हैं और इनसे दादरी में तीन तो बाढड़ा और बौंदकलां में एक-एक पॉजिटिव केस मिला।

फतेहगढ़ पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम

3796 की आबादी वाले गांव फतेहगढ़ में लगातार बढ़ रही डेंगू पॉजिटिवों की संख्या को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम जल्दी ही प्रभावित क्षेत्र में पहुंचेगी। यहां टीम डेंगू के मरीजों की बढ़ रही संख्या के हर पहलू की जांच करेगी, ताकि समय रहते उपचार किया जा सके।

इन क्षेत्रों में मिले डेंगू रोगी

डेंगू का पहला केस गांव डोहका हरिया में सामने आया था। इसके बाद शहर के रविदास नगर, पैंतावास खुर्द, दयानंद कॉलोनी, लोहारू रोड के समीप, कलियाणा रोड, बौंदकलां, मिसरी व रावलधी में एक-एक पॉजिटिव केस पाया गया है। गांव फतेहगढ़ में चार व महेंद्रगढ़ चुंगी क्षेत्र में 2 मरीज डेंगू प्रभावित पाए गए हैं।


----

डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए विभाग हरसंभव प्रयास कर रहा है। अब तक जिले में डेंगू के 15 व मलेरिया के 5 केस मिल चुके हैं।लोगों से अपील है कि वो भी सावधानी बरतें व हिदायतों का पालन करें।

डॉ. सुमन तंवर, डेंगू एवं मलेरिया नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed