फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers will jam railway truck near Dhani gate tomorrow

कल ढाणी फाटक के समीप रेलवे ट्रक जाम करेंगे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers will jam railway truck near Dhani gate tomorrow
बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित पंचायत को संबोधित करते बलवंत फौगाट। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। सर्वजातीय फौगाट खाप 19 के तहत गांव झिंझर व फौगाट की पंचायत बाबा स्वामी दयाल धाम पर संपन्न हुई। पंचायत की अध्यक्षता खाप प्रधान बलवंत सिंह ने। इसमें 18 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक रेलमार्ग जाम का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

खाप प्रधान बलवंत सिंह ने कहा कि देश की सभी खाप संयुक्त किसान मोर्चा के साथ है। जब तक नए कृषि कानून वापस नहीं होंगे और एमएसपी की गांरटी संबंधी कानून नहीं बनेगा, तब तक किसान आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि खाप की अध्यक्षता में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। इस दिन शहर की ढाणी फाटक पर पूर्वी दिशा में 100 मीटर की दूरी पर रेल मार्ग रोका जाएगा। प्रधान बलवंत सिंह ने जिले की सभी खाप के लोगों, व्यापार मंडल, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, काठमंडी एसोसिएशन, किसान संगठन, आशा वर्कर्स सहित विभिन्न संगठनों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed