{"_id":"68ed5e2f927fd2ed2a04c2a4","slug":"farmers-will-celebrate-black-diwali-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-146192-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: काली दिवाली मनाएंगे किसान,19 को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: काली दिवाली मनाएंगे किसान,19 को प्रदर्शन
Tue, 14 Oct 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
बिजली कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते धरनारत किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। वर्ष 2023 रबी व खरीफ सीजन की फसलों के बीमा मुआवजे की जांच करवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बिजली कार्यालय परिसर में सोमवार को भी धरना जारी रहा।
किसानों की ओर से निर्णय लिया गया कि सरकार की ओर से सुध न लेने पर 19 अक्तूबर को काली पट्टी बांधकर धरना स्थल से क्रांति चौक तक प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान किसान व मजदूर की मांगों के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
बिजली कार्यालय परिसर में किसान सभा जिलाध्यक्ष रणधीर कुगड़ व किसान नेता राजकुमार हड़ौदी ने अध्यक्षता की। श्योराण खाप अध्यक्ष बिजेंद्र बेरला ने कहा कि सरकार किसान व कृषि व्यवस्था को कमजोर कर काॅरपोरेट घरानों को बढ़ावा दे रही है, जो न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन
आज किसान को डीएपी व यूरिया के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है वहीं, करोड़ों रुपयों की राशि जमा करवाने के बावजूद उनके नलकूप कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। बकाया मुआवजे के लिए क्षेत्र के किसान धरने पर बैठे हैं। सरकार उनकी मांग सुनने के बजाय अनदेखी कर रही है।
प्राकृतिक आपदा से किसानों की कमर टूट चुकी है और वह कर्ज के दलदल में फंस रहा है, जिसके लिए सरकार को तत्काल प्रभाव से कदम उठाने की जरूरत है। धरने पर किसान सभा खंड अध्यक्ष नसीब मोद, प्रताप सिंह हंसावास, प्रताप सिंह, पारस, युद्धवीर सिंह, ओमप्रकाश नंबरदार आदि माैजूद रहे।