फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers were deprived of selling 40 percent mustard.

Charkhi Dadri News: 40 प्रतिशत सरसों बेचने से वंचित रह गए किसान, भाकियू उठाएगी खरीद शुरू करने की मांग

Thu, 09 May 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 09 May 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers were deprived of selling 40 percent mustard.
नई अनाज चरखी दादरी में किसानों के साथ जगबीर घसौला व रणबीर घिकाड़ा।  - फोटो : नई अनाज चरखी दादरी में किसानों के साथ जगबीर घसौला व रणबीर घिकाड़ा।
चरखी दादरी। एमएसपी खरीद गारंटी कानून मोर्चा हरियाणा संयोजक जगबीर घसौला व रणबीर फौजी घिकाड़ा ने शहर की नई अनाज मंडी में पहुंचकर किसानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जिले के किसान सरकारी खरीद बंद होने कारण 40 प्रतिशत सरसों एवं गेहूं की फसल बेचने से वंचित रह गए हैं। किसान भाकियू के नेतृत्व में 10 मई को झोझूकलां अनाज मंडी में सुबह 11 बजे इकट्ठे होकर फसल खरीद चालू करवाने की मांग उठाएंगे।
विज्ञापन

जगबीर घसौला ने कहा कि फसल खरीद को लेकर सरकार की तरफ से किए सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मंडी में फसल डालने के बावजूद भी खरीद एजेंसी एक से डेढ़ महीने बाद तक किसानों की फसल का भुगतान नहीं कर रही हैं। किसानों के बार-बार मांग करने के बावजूद भी सरकार ने अब तक बाजरा खरीद के दौरान भावांतर भरपाई की राशि जारी नहीं की है।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा ने कहा कि मंडी में खरीदी गई गेहूं एवं सरसों की फसल की उठान बहुत धीमी गति से हो रही है। अब बारिश होने के कारण अनाज खराब होने की आाशंका है। ओम प्रकाश, ओम नवीन, सुखबीर आदि किसानों ने जल्द फसल का उठान करवाकर राशि जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed