फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers today will be jam the railway tracks in Fatehgarh and ten road in district

फतेहगढ़ में रेलवे ट्रैक और जिले में दस जगहों पर आज रोड जाम करेंगे किसान

Fri, 26 Mar 2021 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers today will be jam the railway tracks in Fatehgarh and ten road in district
बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित पंचायत को संबोधित करते फौगाट खाप-19 प्रधाल बलवंत फौगाट। - फोटो : CharkhiDadri
भारत बंद के दौरान किसान शुक्रवार को फतेहगढ़ में रेलवे ट्रैक और जिले में दस जगह पर रोड जाम करेंगे। इसके चलते जिले के जन संगठनों ने गांव वाइज पदाधिकारियों को ड्यूटियां सौंपी हैं। इसके साथ ही दादरी नगर व्यापार मंडल, वार्ड पार्षदों और बार एसोसिएशन समेत विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने शुक्रवार को बाजार बंद रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 को भारत बंद करने की तैयारियों को जिले के जनसंगठनों ने वीरवार को अंतिम रूप दे दिया है। फौगाट खाप-19 की सर्वजातीय पंचायत प्रधान बलवंत फौगाट की अध्यक्षता में बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित हुई। पंचायत में खाप के पदाधिकारियों समेत 17 गांवों के लोगों ने भाग लिया। करीब एक घंटे तक पंचायत चली और इसमें पहले सुझाव मांगे गए तो बाद में गांव वाइज भारत बंद को सफल बनाने के लिए ड्यूटियां सौंपी गई। पंचायत में सतगामा खाप के प्रतिनिधि और विभिन्न गांवों के सरपंच भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि सुबह छह से शाम छह बजे तक भारत बंद के तहत प्रदर्शन किया जाएगा। सड़कों और रेलवे ट्रैक पर अनुशासन में रहकर प्रदर्शन करना है। खाप पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि एंबुलेंस, स्कूली बस और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति के वाहन को ही किसान रास्ते देंगे।
विज्ञापन

दादरी शहर में यहां लगाएंगे किसान जाम
खाप फौगाट ने रावलधी चौक पर जाम लगाने की जिम्मेदारी रावलधी, कमोद, सांजरवास फौगाट और दादरी व समसपुर बाईपास पर जाम लगाने की जिम्मेदारी समसपुर, खातीवास, झिंझर व लोहरवाड़ा के खाप पदाधिकारियों को सौंपी। चिड़िया मोड़ पर जाम लगाने की ड्यूटी मकड़ाना, मकड़ानी, मौड़ी, घसोला, बलकरा व सब्जी मंडी एसोसिएशन को दी गई है। फतेहगढ़ रेलवे ट्रैक पर सांगवान खाप के सहयोग के लिए पातुवास, महराणा, ढाणी फौगाट, टिकान, गोठडा व संतोकपुरा गांव से लोग पहुंचेंगे। प्रत्येक गांव से दो ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक पर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों, बार एसोसिएशन और व्यापार मंडल को सौंपी बाजार बंद की जिम्मेदारी
शहर के बाजार को बंद करवाने की जिम्मेदारी नगर व्यापार मंडल समेत विभिन्न व्यापारिक संगठनों, बार एसोसिएशन और पार्षदों को सौंपी है। व्यापारियों ने लाला लाजपतराय चौक और बस स्टैंड के समीप धरना देने की घोषणा की है। यहां व्यापारी अपनी दुकान बंद करेंगे बैठेंगे।
बाढ़डा में सात जगह रोड किए जाएंगे जाम
सर्वजातीय श्योराण खाप 25 की बैठक प्रधान बिजेंद्र बेरला की अध्यक्षता में बाढड़ा अनाज मंडी में हुई। सर्वसम्मति से बाढड़ा बाजार बंद करने के साथ 7 जगह रोड जाम करने का निर्णय लिया गया। प्रधान बिजेंद्र बेरला ने कहा कि काकड़ोली हुक्मी में बस स्टैंड पर रोड जाम किया जाएगा इसमें श्यामकलां, द्वारका, लाडावास, डांडमा, काकड़ोली हट्ठी, सरदारा, खटीकान, जीतपुरा, भारीवास, उमरवास के ग्रामीण भी शामिल होंगे। मांढी हरिया बस स्टैंड पर मांढी केहर, पिरानु, हड़ौदी, हड़ौदा, हुई, जगरामबास के ग्रामीण रोड जाम करेंगे। कारी रूपादास में रोड जाम करने के लिए कारी मोद, आदु, तोखा, धारणी, खोरड़ा, सिरसली के किसान सहयोग करेंगे। हंसावास खुर्द के तिराहे पर हंसावास कलां, धनासरी, किसकंधा, निमड़, बडेसरा, चांदवास के किसान जाम लगाएंगे। बेरला रोड जाम में कान्हड़ा गांव शामिल होगा। लाड बस स्टैंड पर लाड, ढाणी सूरजगढ़, भांडवा, आर्यनगर, गोविंदपुरा गांव के ग्रामीण जाम लगाएंगे। बाढड़ा में लगाए जाने वाले जाम में जेवली, पंचगांव, डालावास शामिल रहेंगे। बैठक में व्यापार मंडल के प्रधान रामकिशन फौजी, मास्टर रघुबीर श्योराण, विद्यानंद हंसावास, राजू मान, सुमेर भांडवा, जगत सिंह बाढड़ा, राजकुमार हड़ौदी, पूर्व सरपंच सीताराम शर्मा, शीशराम नंबरदार आदि मौजूद रहे।

भारत बंद को पूर्णतया सफल बनाया जाएगा। इसके लिए हमने गांववाइज ड्यूटियां लगा दी हैं। दादरी शहर में फौगाट खाप-19 तीन जगहों पर रोड जाम करेगी। केवल एंबुलेंस, स्कूली बस और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति के वाहन को ही रास्ता दिया जाएगा।
बलवंत फौगाट, प्रधान, फौगाट खाप-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed