फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers surrounded MP's residence and MLA's office

किसानों ने घेरा सांसद आवास और विधायक का कार्यालय

Sat, 05 Jun 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded MP's residence and MLA's office
चरखी दादरी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को क्षेत्र की खापों और जनसंगठनों ने बाढड़ा विधायक नैना चौटाला के कार्यालय और सांसद धर्मबीर सिंह के आवास का घेराव किया। किसानों ने सड़कर पर उतर कर डेढ़ घंटे चले प्रदर्शन हुए नारेबाजी की और सांसद व विधायक आवास के बाहर नए तीन कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी। दोनों जगह पुलिस बल की तैनाती रही और किसानों के पहुंचने के बाद किसी ने गेट नहीं खोला।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार सुबह क्षेत्र की फौगाट, सांगवान, श्योराण, चिड़िया पचगामा, इमलोटा सतगामा खाप समेत विभिन्न किसान, मजदूर, सामाजिक, व्यापारी और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य प्रदर्शन में भाग लेने के लिए मेजबान चौक के समीप पहुंचे। यहां प्रदर्शन की रूपरेखा सभी से साझा की गई।
विज्ञापन

करीब सवा 11 बजे किसानों ने मेजबान चौक से प्रदर्शन की शुरुआत करते हुए विधायक नैना चौटाला के कार्यालय की तरफ कूच किया। 11 बजकर 25 मिनट पर किसान वहां पहुंच। यहां विधायक कार्यालय के बाहर करीब 40 पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। दूसरी ओर प्रदर्शन में शामिल किसानों की संख्या 200 से अधिक रही। किसानों ने यहां करीब 15 मिनट तक नारेबाजी की और कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी। इसके बाद किसान सांसद धर्मबीर सिंह के आवास की ओर चल दिए। करीब 11:50 पर किसान सांसद आवास के बाहर पहुंचे। वहां भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नजर आए। किसानों ने यहां भी नारेबाजी की और कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर रोष जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास पर नहीं मिले सांसद विधायक, नारेबाजी कर लौटे
प्रदर्शनकारी किसानों को विधायक नैना चौटाला कार्यालय में और सांसद धर्मबीर सिंह आवास पर नहीं मिले। इसके चलते उन्होंने दोनों जगहों पर करीब दस से पंद्रह मिनट तक नारेबाजी की। इस दौरान तीन कानून रद्द करो और टोहाना में गिरफ्तार किए गए किसानों को रिहा करने के नारे लगाए गए। हालांकि पुलिस बल ने किसानों को विधायक के कार्यालय और सांसद के आवास की ओर जाने की अनुमति नहीं दी।
टोहाना विधायक देवेंद्र बबली पर बरसे खाप पदाधिकारी
किसानों को संबोधित करते हुए खाप फौगाट के प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि टोहाना से जजपा विधायक देवेंद्र बबली ने आंदोलन को तोड़ने का जो कुचक्र रचा है, उसे संयुक्त किसान मोर्चा भेदकर रहेगा। उन्होंने कहा कि टोहाना विधायक सोची-समझी रणनीति के तहत किसानों के बीच पहुंचे। टोहाना प्रकरण में पूरा दोष विधायक का है, लेकिन प्रशासन ने किसानों पर ही कार्रवाई की है। इस मामले में विधायक पर भी मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने किसानों से गाली-गलौज तक की है।
लोहारु रोड की ट्रैफिक व्यवस्था हुई प्रभावित
जजपा विधायक के कार्यालय का घेराव करने के बाद किसान वापस मेजबान चौक पहुंचे और फिर यहां से लोहारू रोड के जरिये सांसद के आवास पर पहुंचे। किसानों के प्रदर्शन के चलते करीब दस मिनट तक लोहारू रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। पुलिस टीम प्रदर्शनकारियों के पीछे चलकर स्थिति पर नजर रखे रही।

इन्होंने लिया प्रदर्शन में हिस्सा
फौगाट खाप 19 के प्रधान बलवंत नंबरदार, खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, श्योराण खाप 25 के प्रधान बिजेंद्र बेरला, चिड़िया पचगामा के प्रधान राजबीर शास्त्री, इमलोटा सतगामा के ओमप्रकाश कलकल, पूर्व विधायक नृपेंद्र मांढी, किसान नेता राजू मान, सुरेश फौगाट, धर्मपाल महराणा, शमशेर फौगाट, सूरजभान सांगवान, कमलेश भैरवी, सुरेंद्र, सत्यवान शास्त्री, नितिन जांघू, विजय मंदोला, रामकुमार सोलंकी, नरेश प्रजापति, विनोद मोड़ी, अन्नदाता यूनियन के रामकुमार कादयान, सीताराम फौगाट आदि ने प्रदर्शन में भाग लिया।

   लोहारु रोड पर प्रदर्शन करते किसान।

लोहारु रोड पर प्रदर्शन करते किसान।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed