फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers showed black flags to former minister Kavita Jain, leaving the event in the middle

पूर्व मंत्री कविता जैन को किसानों ने दिखाए काले झंडे, आयोजन को बीच में छोड़कर निकलीं

Mon, 01 Mar 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmers showed black flags to former minister Kavita Jain, leaving the event in the middle
पूर्व मंत्री का विरोध जताने के बाद आयोजित पंचायत को संबोधित करते खाप फौगाट के प्रधान बलवंत नंबरद? - फोटो : CharkhiDadri
जैन स्थानक परिसर में जैन समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेत्री कविता जैन को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों के आने की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री कार्यक्रम को बीच में छोड़कर मंच से उठकर चली गईं। हालांकि किसान नेताओं ने उनकी गाड़ी के सामने खड़े होकर काले झंडे भी दिखाए। किसानों के प्रदर्शन के दौरान वहां पुलिस बल मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

पूर्व निकाय मंत्री कविता जैन रविवार सुबह साढ़े 11 बजे जैन स्थानक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। उनके शहर में आने का पता चलते ही खाप फौगाट के पदाधिकारी और किसान नेता विरोध जताने के लिए चल पड़े। हालांकि किसानों के आयोजन स्थल पर पहुंचने से पहले ही 11:50 बजे कविता जैन अपनी गाड़ी में वापस बैठ चुकी थीं। इसके बावजूद कुछ किसानों ने उनकी गाड़ी के सामने अड़कर काले झंडे दिखाए। कविता जैन किसानों के विरोध को अनदेखा करते हुए गाड़ी लेकर आगे बढ़ गईं।
विज्ञापन

विरोध करने पहुंचे किसानों ने कविता जैन के गाड़ी चालक पर गफलतबाजी से ड्राइविंग करने के आरोप लगाए और नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। किसानों ने कहा कि पूर्व मंत्री का चालक रफ्तार से गाड़ी भगाकर ले गया और उस दौरान एक स्कूटी सवार गाड़ी की चपेट में आने से बच गया। हालांकि विरोध प्रदर्शन पर कार्यक्रम आयोजक समिति की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। वहीं, बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित पंचायत में जिले की सभी खापों से समाज को बांटने वाले नेताओं का पुरजोर विरोध करने की अपील भी फौगाट खाप की तरफ से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

झलकियां ----
- पूर्व मंत्री के जाने के सात मिनट बाद पहुंची पुलिस
पूर्व मंत्री 11:50 बजे आयोजन स्थल से अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं। इसके ठीक सात मिनट बाद 11:57 पर पुलिस टीम वहां पहुंची। हालांकि पूर्व मंत्री के वहां से जाने के बाद किसान शांत हो गए और वो आयोजन स्थल से सीधा बाबा स्वामी दयाल धाम पर पहुंच गए।
- फौगाट खाप का एलान: किसी जजपा-भाजपा नेता को नहीं घुसने देंगे शहर या गांव में
कविता जैन के विरोध के बाद फौगाट खाप-19 ने बाबा स्वामी दयाल धाम पर पंचायत भी आयोजित की। इसमें विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। पंचायत को संबोधित करते हुए खाप प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि भाजपा और जजपा नेताओं को शहर या गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। आयोजन में इन नेताओं को आमंत्रित करने वाली आयोजक समितियां भी इसका ध्यान रखें।
- सभी खापें कर चुकीं आंदोलन का समर्थन न करने वाले नेताओं का बहिष्कार
भाजपा नेत्री और पूर्व मंत्री कविता जैन समेत तमाम भाजपा और जजपा नेताओं के सामाजिक बहिष्कार का एलान किसानों ने किया है। इस संबंध में जिले की प्रमुख फौगाट, श्योराण, सांगवान खाप-40, हवेली खाप, चिड़िया 25 और सतगामा खाप पहले ही प्रस्ताव पास कर चुकी हैं। यहां तक की कई गांवों में तो जजपा-भाजपा नेताओं का प्रवेश पर प्रतिबंध संबंधी बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं।

-----
वर्जन::
किसान आंदोलन का समर्थन न करने वाले जजपा-भाजपा नेताओं का खापें और किसान सामाजिक बहिष्कार कर चुके हैं। इसी के तहत रविवार को पूर्व मंत्री कविता जैन का विरोध किया गया। आगे भी किसान संगठित होकर समाज को बांटने वाले नेताओं का विरोध जारी रखेंगे। फसल कटाई सीजन में किसान आंदोलन को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।
- बलवंत फौगाट, प्रधान, फौगाट खाप-19

   पूर्व मंत्री कविता जैन की गाड़ी के आगे खड़े होकर काला झंडा दिखाता किसान नेता।

पूर्व मंत्री कविता जैन की गाड़ी के आगे खड़े होकर काला झंडा दिखाता किसान नेता।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed