फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers should irrigate green fodder at an interval of 15 days for regular germination.

Charkhi Dadri News: नियमित फुटाव के लिए हरा चारा की 15 दिन के अंतराल में सिंचाई करें किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers should irrigate green fodder at an interval of 15 days for regular germination.
हरा चारा की प्रमुख फसल बरसिम।
चरखी दादरी। किसान हरा चारा की फसलों की सिंचाई 15 दिन के अंतराल में करें, ताकि सही एवं नियमित फुटाव होता रहे। हरा चारा की फसलों की समय पर सिंचाई होती रहे, तो किसान मार्च तक इसकी चार से पांच कटाई लेकर मोटा मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, रबी सीजन में किसानों ने हरे चारे के लिए जई व बरसीम की बिजाई कर रखी है। यह दोनों फसलें हरे चारे की प्रमुख फसलें हैं। काफी संख्या में किसान हरे चारे की बिक्री करते हैं। हरा चारा पशु के लिए बेहद पौष्टिक एवं गुणकारी माना जाता है। हरा चारा आयरन की मात्रा को बढ़ाता है और इसमें पशु के शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गाय या भैंस के दूध में बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन

पशु चिकित्सकों के अनुसार दुधारू पशुओं को सूखा चारा में मिलाकर हरा चारा खिलाना चाहिए। कई बार अकेले हरा चारा की वजह से पशु को पेचिस की शिकायत हो जाती है। किसान हरा चारा की अच्छी पैदावार लेने के लिए 15 दिन के अंतराल में सिंचाई करें। समय पर सिंचाई करने से इसकी कई कटाई ली जा सकती है। हरा चारा की गोशालाओं में भी जरूरत होती है। बाजार में भी खुले में हरे चारे की बिक्री जा सकती है। एक प्रकार से हरा चारा की फसल किसानों के लिए नकदी फसल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में की गई बिजाई
इस समय जिले में करीब आठ हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों ने जई, बरसीम की बिजाई कर रखी है। अब तक किसान इसकी दो सिंचाई कर चुके हैं।

-------------------- हरा चारा की फसलों की किसान 15 दिन के अंतराल में सिंचाई करते रहें। समय पर सिंचाई से फुटाव जल्द होगा। इसकी चार से पांच कटाई ली जा सकती हैं।
- कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article