{"_id":"675a8a8d6196e096ff050697","slug":"farmers-should-choose-late-varieties-of-wheat-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-127838-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय कैमिस्ट्री ओलंपियाड में मीनाक्षी डागर ने की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय कैमिस्ट्री ओलंपियाड में मीनाक्षी डागर ने की भागीदारी
Thu, 12 Dec 2024 12:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:32 PM IST
विज्ञापन
शिविर समापन पर मीनाक्षी डागर को प्रशस्ति पत्र देते आयोजक।
चरखी दादरी। गांव झोझूकलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की रसायन विज्ञान प्रवक्ता मीनाक्षी डागर ने केमिस्ट्री ओलंपियाड एक्सपोजर शिविर में जिले का प्रतिनिधित्व किया। इसका आयोजन 4 से 7 दिसंबर तक मुंबई स्थित होमी भाभा इंस्टिट्यूट किया गया।
मीनाक्षी डागर ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम के लिए चुना जाना उसके लिए गौरव की बात है। इसमें उन्हें विद्यार्थी बनकर प्रयोगशालाओं में प्रयोग दोबारा से सीखने का मौका मिला और राष्ट्रीय स्तरीय ओलंपियाड में प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए सुझाव लिए गए।
इसके लिए कुछ शिक्षकों को ही चुना गया। होमी भाभा इंस्टीट्यूट के प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों ने उन्हें प्रयोग संबंधी ट्रेनिंग दी। अब वे इस ट्रेनिंग का लाभ भविष्य में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने में करेंगी। जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट व खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने मीनाक्षी डागर की सफल भागीदारी की प्रशंसा की।
विज्ञापन
आज कुरुक्षेत्र दंगल में दाव लगाएंगी नेहा सांगवान
चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए अंतरराष्ट्रीय पहलवान नेहा सांगवान का चयन हुआ है। अब वह 12 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित की जाने वाले दंगल में भाग लेंगी। इसमें वह अंडर-19 में 62 किलो ग्राम भारवर्ग के तहत अपनी चुनौती पेश करेंगी। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी संधुबाला ने दी। उन्होंने बताया कि पहलवान नेहा सांगवान बलाली निवासी है और अब तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक 15 पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी और प्रतियोगिता में क्षेत्र का नाम पहले की ऊंचा रखने की उम्मीद जताई है।