फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   farmers met mla

Charkhi Dadri News: किसानों ने विधायक ज्ञापन देकर समाधान की मांग की

Sun, 30 Mar 2025 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 30 Mar 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
farmers met mla
फोटो 37
विज्ञापन

विधायक उमेद पातुवास को ज्ञापन देते किसान संगठनों के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन


संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। विधायक उमेद पातुवास ने अनाज मंडी में सरसों की खरीद का जायजा लिया। विधायक ने अधिकारियों को खरीद कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
दोपहर बाद पहुंचे विधायक उमेद पातुवास ने खरीद एजेंसियों से अब तक हुई खरीद की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरसों, व गेहूं के एक-एक दाने की खरीद के लिए वचनबद्ध है। खरीद एजेंसियां इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतें। वह हैफेड डीएम को सभी मंडियों का दौरा कर खरीद व उठान कार्य में तेजी बरतने के लिए कहेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल्द ही बाढड़ा को बड़ी अनाज मंडी की सौगात दी जाएगी। उनके साथ जिला परिषद चेयरमैन मंदीप डालावास, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी, सहकारी बैंक चेयरमैन सुधीर चांदवास, भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगावां, हनुमान शर्मा, रामकिशन फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
किसानों ने विधायक को ज्ञापन दिया
विधायक उमेद पातुवास को किसान नेता प्रदीप बाढड़ा ने किसानों के सामने आ रही समस्याएं रखीं। मांगपत्र देकर उनके समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि मंडी में अनाज की माप-तौल के लिए कांटा मंजूर हो चुका है। आज तक लगाया नहीं गया है। खरीद व उठान कार्य में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed