{"_id":"687fd9a93d1be985c7020fed","slug":"farmers-major-meeting-canceled-11-member-committee-will-meet-the-chief-minister-decision-taken-on-the-assurance-of-the-mla-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-141168-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: किसान महापंचायत रद्द, सीएम से मिलेगी 11 सदस्यीय कमेटी, विधायक के आश्वासन पर लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: किसान महापंचायत रद्द, सीएम से मिलेगी 11 सदस्यीय कमेटी, विधायक के आश्वासन पर लिया निर्णय
विज्ञापन
बाढड़ा में धरनास्थल पर किसानों से वार्ता करते विधायक उमेद पातुवास। संवाद
बाढड़ा। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसलों के नुकसान पर फसल बीमा योजना के लंबित मुआवजे की मांग के लिए बाढ़ड़ा तहसील कार्यालय परिसर में किसानों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। मंगलवार दोपहर बाद धरने पर पहुंचे विधायक उमेद पातुवास ने बकाया मुआवजा, लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन, खाद की पर्याप्त आपूर्ति समेत सभी मांगें मानने का प्रस्ताव रखा। विधायक से बातचीत के बाद किसानों ने 24 जुलाई को प्रस्तावित किसान महापंचायत को रद्द करने और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दादरी में आमने-सामने बातचीत करने पर सहमति जताई।
बाढ़ड़ा में छह दिन से धरनारत किसानों के समक्ष विधायक उमेद पातुवास के साथ भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा, कामरेड ओमप्रकाश भिवानी और नंबरदार संघ अध्यक्ष राजबीर हंसावास ने 10 प्रमुख मांगें रखीं। विधायक ने स्पष्ट किया कि वे कोई झूठी मांग स्वीकार नहीं करेंगे और सभी मांगों पर क्रमबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए ट्रांसफॉर्मर लगाने एवं केबल बिछाने का काम शुरू हो चुका है, वहीं डीएपी और यूरिया की अतिरिक्त आपूर्ति आगामी सप्ताह में की जाएगी।
विधायक ने यह भी बताया कि वर्ष 2025 के रबी सीजन की फसलों के बकाया मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं 24 जुलाई को किसानों से चर्चा करेंगे। वहीं, वर्ष 2023 के खरीफ सीजन के मुआवजे संबंधी अनियमितताओं के निवारण के लिए अगस्त में किसानों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, विधायक ने उपमंडल के बिजली घरों के अपग्रेडेशन व नई अनाज मंडी के निर्माण की मांगों को पूरा कराने के लिए भी प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सर्वसम्मति से कमेटी ने लिया निर्णय
भाकियू अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने कहा कि कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आंदोलनकारी किसान विधायक उमेद पातुवास के आश्वासन पर भरोसा करते हैं और 24 जुलाई को होने वाली किसान महापंचायत नहीं करेंगे। उसी दिन किसान प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा। इस बीच किसान पांच सदस्यों के साथ सांकेतिक धरना जारी रखेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी किसानों के हितों का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया। इस माैके पर ओमप्रकाश नंबरदार, अनिरुद्ध चौधरी, दीपक सांगवान, कर्ण सिंह, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।