{"_id":"6071e3cc8ebc3ec39577f7df","slug":"farmers-mahapanchayat-at-kitalana-toll-today-gurnam-singh-chadhuni-will-address-charkhidadri-news-rtk6038671146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कितलाना टोल पर किसान महापंचायत आज, गुरनाम सिंह चढूनी करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कितलाना टोल पर किसान महापंचायत आज, गुरनाम सिंह चढूनी करेंगे संबोधित
विज्ञापन
कितलाना टोल प्लाजा पर मौजूद किसान।
- फोटो : CharkhiDadri
किसान आंदोलन में तेजी लाने के मकसद से कितलाना टोल पर रविवार को होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। खाप सांगवान सचिव नरसिंह सांगवान ने कहा कि महापंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरनाम सिंह चढूनी, युद्धवीर सिंह के साथ प्रदेश की खाप, किसान, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारी संगठन भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दुगुनी करने का दावा करती थी, लेकिन डीएपी के कट्टे की कीमत एक बार में 700 रुपये बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। अगर ये मूल्य वसूला गया तो किसान सरकार को हिलाकर रख देंगे। धरने की अध्यक्षता बिजेंद्र बेरला, दिलबाग ग्रेवाल, ईश्वर शर्मा, बीरमति डोहकी, गंगाराम श्योराण, कमल प्रधान ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने भारत बंद के दौरान किसान व महिलाओं पर बनाये मुकदमों की निंदा करते हुए कहा कि ये मुकदमे रद्द नहीं किये गए तो किसान सरकार की जेल भरने को तैयार हैं। धरनास्थल पर रणधीर, सूरजभान सांगवान, मंगल सुई, सुरेश फौगाट, कप्तान रामफल, धर्मपाल महराणा, राजकुमार हड़ौदी, धर्मेंद्र छपार, सरदाराम, रणबीर छपार, सत्यवान, निहाल सिंह, सूबेदार सत्यवीर, शमशेर सांगवान, धर्मपाल मान, धर्मबीर आदि मौजूद रहे।
मुकदमा बनाना है तो भाजपा नेत्रियों पर बनाए सरकार: राजू मान
किसान नेता राजू मान ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है सरकार उसका गला घोंटना चाहती है ये असहनीय है। सरकार को मुकदमा बनाना है, तो भाजपा नेत्रियों सोनाली फौगाट और बबीता फौगाट पर बनाए जो किसानों के बारे में उलजुलूल बयान दे भड़काने का काम कर रही हैं।