{"_id":"691626d1e288551d770a1da4","slug":"farmers-locked-the-electricity-office-after-not-getting-a-tubewell-connection-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-147486-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: किसानों ने नलकूप कनेक्शन न मिलने पर बिजली कार्यालय पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: किसानों ने नलकूप कनेक्शन न मिलने पर बिजली कार्यालय पर जड़ा ताला
विज्ञापन
झोझू कलां में किसानों को समझाते हुए पुलिस अधिकारी। संवाद
झोझू कलां। नलकूप कनेक्शन नहीं मिलने से नाराज किसानों ने वीरवार को धरने के तीसरे दिन झोझू कलां बिजली कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। सूचना के बाद झोझू कलां पुलिस थाना प्रभारी रमेश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसानों से बातचीत कर ताला खोलने को कहा, लेकिन किसान मांगों पर अड़े रहे। हालांकि कुछ देर बाद थाना प्रभारी ने स्वयं ताला खुलवा दिया।
थोड़ी देर बाद पुलिस ने बिजली विभाग के अधिकारियों से किसानों की बात करवाई। अधिकारियों ने 45 किसानों के कनेक्शन जल्द जारी करने का आश्वासन देते हुए दो दिन का समय मांगा। किसानों ने कहा कि अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए। यदि तय समय में समस्या का हल नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।
धरने को संयुक्त किसान मोर्चा, अखिल भारतीय किसान सभा, कई खाप और किसान यूनियनों का समर्थन मिला। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता प्रधान रणधीर कुंगड़ ने की। उपस्थित किसानों में राजकुमार हड़ोदी, वीरेंद्र बडराई, राजेंद्र, सुरेश, अजीत कादमा, दीपक बडराई और तस्वीर शामिल रहे।
विज्ञापन
यह था मामला
वर्ष 2022 और 2023 में कादमा, बडराई, गोपालवास समेत आसपास के गांवों के किसानों ने झोझू कलां बिजली कार्यालय में नलकूप कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। इतने समय के बावजूद बिजली कनेक्शन जारी नहीं किए गए हैं। किसानों का आरोप है कि विभाग लापरवाही और भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है।