{"_id":"604a62c68ebc3e59035461a7","slug":"farmers-carried-out-the-funeral-of-the-effigies-of-thre-mlas-who-voted-in-favor-of-the-government-in-the-no-confidence-motion-charkhidadri-news-rtk599460682","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव में सरकार के पक्ष में वोट डालने वाले तीन विधायकों के पुतलों की किसानों ने निकाली शव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव में सरकार के पक्ष में वोट डालने वाले तीन विधायकों के पुतलों की किसानों ने निकाली शव यात्रा
विज्ञापन
कितलाना टोल प्लाजा पर सरकार का साथ देने वाले विधायकों के पुतले की शवयात्रा निकालते किसान।
- फोटो : CharkhiDadri
प्रदेश सरकार बेशक विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव से पार पाकर खुशी मना रही है, लेकिन इससे किसानों का गुस्सा पूरे उबाल पर है। किसानों ने वीरवार को विरोध स्वरूप सरकार के पक्ष में मतदान करने वालीं बाढड़ा से जजपा विधायक नैना चौटाला, भिवानी से भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ और बवानीखेड़ा से भाजपा विधायक बिशंबर वाल्मीकि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कितलाना टोल पर उनके पुतले की शवयात्रा निकाली। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के खिलाफ भी नारेबाजी की।
खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सरकार का साथ देने वाले विधायक जनता की नजरों से गिर गए हैं और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 55 विधायकों ने मतदाताओं से विश्वासघात किया है। वो भूल गए कि जिस कुर्सी पर वे बैठे हैं, वो जनता की ही देन है। उन्होंने कहा कि अगर इन विधायकों में जरा सी भी गैरत होती तो किसान, मजदूरों का साथ देते और इस अहंकारी सरकार को चलता करते।
दादरी से निर्दलीय विधायक और खाप सांगवान 40 के प्रधान सोमबीर सांगवान ने कहा कि वे किसान के बेटे हैं और उन्होंने सदन में अपनी अंतरात्मा से किसानों का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि ये वक्त देश के अन्नदाताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने का है और मुझे पूरा यकीन है कि इसमें किसान जरूर जीतेंगे। बाढड़ा से पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर छिल्लर आंदोलन के समर्थन में टोल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वो शुरुआत से ही किसानों के साथ हैं।
विज्ञापन
कितलाना टोल पर धरने के 77वें दिन सर्वजातीय श्योराण खाप 25 के प्रधान बिजेंद्र बेरला, शमशेर फौगाट, गंगाराम श्योराण, राकेश आर्य, रणधीर कुंगड़, सुखदेव पालवास, बीरमति व सज्जन गोयत ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की।
ये रहे मौजूद
वीरवार को टोल प्लाजा धरने पर सूरजभान सांगवान, होशियार सिंह, राजू मान, कमल प्रधान, अजीत सिंह सांगवान, सत्यवान बलियाली, करतार गिल, मीरसिंह, अनुप, दयानंद झरवाई, धर्मपाल शर्मा, शुभराम डीपीई, रामफल देशवाल आदि मौजूद रहे।