फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers can earn good profits by cultivating dragon fruit: DC

ड्रैगन फ्रूट की खेती कर किसान कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Farmers can earn good profits by cultivating dragon fruit: DC
चरखी दादरी। प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने व उन्हें बागवानी की लाभकारी फसलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न फसलों पर विशेष अनुदान दिया जा रहा है। प्रदेश के किसानों को ड्रैगन फ्रूट की खेती के प्रति जागरूक करने के लिए प्रति एकड़ करीब एक लाख बीस हजार का अनुदान दिया जा रहा है। उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ड्रैगन फ्रूट के गुणकारी लाभों के चलते बाजार में इसकी मांग में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। ड्रैगन फ्रूट रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में काफी कारगर है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी, आयरन, कैल्शियम, फाइबर आदि काफी मात्रा में मौजूद होता है। इसके साथ ही ड्रैगन फ्रूट शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी काफी सहायक है। विदेशी फल होने व भारत में इसकी खेती की सही जानकारी के अभाव में यह बाजार में अधिक मात्रा में उपलब्ध नहीं होता। जबकि बाजार में इसकी मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। किसान फसल विविधीकरण के तहत इसकी खेती को अपनाकर बाजार से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन

दो भागों में विभाजित है अनुदान राशि
उपायुक्त ने बताया कि किसानों को मिलने वाली अनुदान राशि दो भागों में विभाजित की गई है, जिसमें 50 हजार रुपये पौधरोपण के लिए व 70 हजार रुपये जाल प्रणाली के लिए दिए जाएंगे। एक किसान अधिकतम 10 एकड़ की भूमि पर अनुदान का लाभ ले सकता है। वहीं, अनुदान का लाभ लेने के इच्छुक किसान का मेरी फसल - मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed