फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers are waiting for Urea and DAP since one week

Charkhi Dadri News: एक सप्ताह से किसानों को यूरिया और डीएपी का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers are waiting for Urea and DAP since one week
दादरी क्षेत्र के खेतों में खड़ी बाजरा की फसल।
चरखी दादरी। जिले के दादरी शहर, बौंदकलां ब्लॉक और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में डीएपी व यूरिया खाद की भारी किल्लत बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह से जमींदारा सोसायटी, निजी विक्रेताओं व सहकारी समितियों में खाद की आपूर्ति नहीं हुई है, जिससे किसान परेशान हैं और फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि 21 से 23 जुलाई के बीच मुख्यमंत्री की रैली के चलते बड़ी मात्रा में खाद की आपूर्ति हुई थी। उस समय दो खेपों में यूरिया के 25 हजार बैग पहुंचे थे। इसके बाद से खाद की आवक पूरी तरह थम गई है। आगामी अगस्त महीने में जिले को लगभग 10 हजार मीट्रिक टन यूरिया और 1 हजार मीट्रिक टन डीएपी की आवश्यकता है। मौजूदा समय में विशेष रूप से धान की फसल के लिए खाद की भारी जरूरत है। रकबा अधिक होने और किसान द्वारा अतिरिक्त खाद डालने की प्रवृत्ति के चलते मांग में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि जरूरत से अधिक खाद डालने से भले ही पैदावार बढ़े, लेकिन इससे भूमि की उर्वरता और धान की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। खराब गुणवत्ता वाला चावल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार भेजे पर्याप्त मात्रा में खाद
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिला अध्यक्ष हरपाल भांडवा ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में खाद भेजी जाए। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही मुआवजा, बीज और खाद की अनियमित आपूर्ति से परेशान हैं। दो माह बाद रबी फसलों की बुआई शुरू होनी है, ऐसे में समय पर खाद उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेती पहले ही घाटे का सौदा बनती जा रही है और अब वह पूरी तरह मौसम और सरकारी व्यवस्थाओं पर निर्भर हो चुकी है।


::::::::::::::
फिलहाल खाद आने की विभाग के पास कोई सूचना नहीं है। खाद कब तक आएगी, कुछ नहीं कहा जा सकता है। जैसे ही खाद पहुंचेगी, किसानों को बांट दी जाएगी। विभाग ने खाद की मांग भेज रखी है। - कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article