फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Farmers are the soul of the country, their voice cannot be crushed: Bhupendra Hooda

किसान देश की आत्मा, उनकी आवाज को कुचला नहीं जा सकता : भूपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farmers are the soul of the country, their voice cannot be crushed: Bhupendra Hooda
कितलाना टोल प्लाजा धरनास्थल पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड? - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। सरकार को याद रखना चाहिए कि किसान देश की आत्मा हैं, उनकी आवाज को कुचला नहीं जा सकता। वहीं, जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते कांग्रेस भी लगातार सड़क से लेकर सदन तक किसानों की आवाज उठा रही है। 16 नवंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक बार फिर किसानों के मुद्दे पर चर्चा होगी और विधानसभा में उनके मुद्दों को उठाने बारे रणनीति बनाई जाएगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कितलाना टोल पर किसानों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा रविवार को कितलाना टोल पर पहुंचे और धरना किसानों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि सरकार देश के सबसे बड़े, शांतिपूर्ण और जायज मांगों को लेकर जारी किसान आंदोलन की अनदेखी कर रही है। उसे किसानों से सम्मानपूर्वक बातचीत कर आंदोलन का उचित समाधान निकालना चाहिए, लेकिन ऐसा करने की बजाय सरकार अपने स्वार्थ में डूबी हुई है और किसानों के साथ अन्याय कर रही है। हुड्डा ने कहा कि ये सरकार एमएसपी और किसानी को खत्म करना चाहती है। आज जिस तरह पुलिस थानों में खाद बंट रही है, इससे सरकार की मानसिकता साफ झलकती है। धरने की 324वें दिन की अध्यक्षता सांगवान खाप से नरसिंह सांगवान डीपीई, श्योराण खाप से जगदीश हुई, फौगाट खाप से राजपाल फौगाट, चौधरी छोटूराम भीमराव आंबेडकर विचार मंच से गंगाराम श्योराण, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से हरबीर सांगवान, युवा कल्याण संगठन से राजू गौरीपुर, श्योराण खाप बावन से ईश्वर बिसलवास, महिला नेत्री मामकौर, लक्ष्मी, कृष्णा, फूला देवी ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन सज्जन कुमार सिंगला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed